बिजनेस

IPO में कमाई की जगह तबाही! 2026 में लिस्ट 56 में से 39 स्टॉक घाटे में, शेयर 80% तक क्रैश

2026 निवेशकों के लिए बहुत ही निराशाजनक रहा है। इस साल अब तक भारतीय बाजार में कुल 56 कंपनियां लिस्ट हुई हैं। इनमें 39 के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं। यानी वे ज्यादातर निवेशक घाटे हैं, जिन्हें आईपीओ मे अलॉटमेंट मिला। शेयर 80% तक क्रैश हुए हैं।

Image

आईपीओ ने निवेशकों को पहुंचाया खूब नुकसान

IPO Crash 2026: 2026 का IPO बाजार निवेशकों के लिए कमाई नहीं बल्कि भारी नुकसान का सौदा साबित हुआ है। इस साल लिस्ट हुए 56 IPO में से 39 स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। कई शेयर 80% तक टूट चुके हैं, जिससे निवेशकों की पूंजी पर बड़ा असर पड़ा है। 2026 में लिस्ट हुए IPO का डेटा बाजार की असल तस्वीर दिखाता है। कुल 56 कंपनियों में से 39 के शेयर इश्यू प्राइस से नीचे हैं, यानी करीब 70% IPO निवेशकों के लिए वेल्थ डिस्ट्रॉयर बन चुके हैं। यह ट्रेंड बताता है कि इस साल प्राइमरी मार्केट में रिस्क उम्मीद से कहीं ज्यादा रहा।

मेनबोर्ड और SME दोनों में कमजोरी

मेनबोर्ड सेगमेंट में 16 में से 11 IPO घाटे में हैं, जबकि SME सेगमेंट में 40 में से 28 स्टॉक नुकसान में ट्रेड कर रहे हैं। यह संकेत देता है कि गिरावट किसी एक कैटेगरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे IPO बाजार में व्यापक कमजोरी देखने को मिली है।

लिस्टिंग गेन के बाद भी टिक नहीं पाया दम

मेनबोर्ड IPO के डेटा से साफ दिखता है कि 2026 में शुरुआती लिस्टिंग पर भले ही कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई, लेकिन यह तेजी टिकाऊ नहीं रही। कुल 16 में से 11 IPO इस समय इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे हैं, यानी ज्यादातर निवेशकों को नुकसान हुआ। Innovision, Shree Ram Twistex और Clean Max Enviro जैसे शेयरों में 25% से 60% तक की गिरावट आई, जबकि कुछ चुनिंदा शेयर जैसे SEDEMAC Mechatronics और Bharat Coking Coal ही गेन में टिक पाए। यह ट्रेंड दिखाता है कि मेनबोर्ड में भी ओवरवैल्यूएशन और कमजोर पोस्ट-लिस्टिंग परफॉर्मेंस बड़ा फैक्टर रहा।

कंपनी का नामलिस्टिंग तारीखइश्यू प्राइस (₹)लिस्टिंग क्लोज (₹)लिस्टिंग गेन (%)मौजूदा प्राइस (₹)प्रॉफिट/लॉस (%)
Central Mine Planning & Design Institute30 मार्च 2026172154.06-10.43%154.06-10.44%
GSP Crop Science24 मार्च 2026320356.2511.33%337.95.59%
Raajmarg Infra InvIT24 मार्च 20261001000%110.2110.21%
Innovision23 मार्च 2026519374.2-27.9%322.9-36.92%
Rajputana Stainless19 मार्च 2026122113.03-7.35%102.4-15.82%
SEDEMAC Mechatronics11 मार्च 202613521451.17.33%1513.411.79%
Omnitech Engineering5 मार्च 2026227204.93-9.72%245.237.75%
PNGS Reva Diamond Jewellery4 मार्च 2026386411.76.66%331.8-13.47%
Shree Ram Twistex2 मार्च 202610471.4-31.35%40.89-60.67%
Clean Max Enviro Energy Solutions2 मार्च 20261053867.5-17.62%769.7-27%
Gaudium IVF & Women Health27 फरवरी 20267980.261.59%71.53-9.73%
Aye Finance16 फरवरी 2026129128.91-0.07%95.13-26.05%
Fractal Analytics16 फरवरी 2026900847.15-5.87%759.45-15.44%
Shadowfax Technologies28 जनवरी 2026124109.98-11.31%114.87-7.26%
Amagi Media Labs21 जनवरी 2026361348.25-3.53%326.15-9.09%
Bharat Coking Coal19 जनवरी 20262340.5876.43%29.9530.17%

SME IPO: हाई रिस्क, हाई डैमेज वाला सेगमेंट

SME IPO सेगमेंट में तस्वीर और ज्यादा खराब नजर आती है। कुल 40 में से 28 IPO घाटे में हैं, यानी करीब 70% SME शेयर निवेशकों के लिए नुकसान का सौदा बने। कई शेयरों में गिरावट बेहद तेज रही, जहां Yajur Fibres, Narmadesh Brass और Aritas Vinyl जैसे स्टॉक्स 65% से 80% तक टूट गए। हालांकि कुछ अपवाद जैसे Grover Jewells और Accretion Nutraveda ने शानदार रिटर्न दिया, लेकिन उनकी संख्या बेहद कम है। कुल मिलाकर SME सेगमेंट में वोलैटिलिटी ज्यादा और जोखिम भी काफी ऊंचा साबित हुआ।
कंपनी का नामलिस्टिंग तारीखइश्यू प्राइस (₹)लिस्टिंग क्लोज (₹)लिस्टिंग गेन (%)मौजूदा प्राइस (₹)प्रॉफिट/लॉस (%)
Speciality Medicines30 मार्च 2026124125.91.53%125.91.53%
Novus Loyalty25 मार्च 2026146146.650.45%140.35-3.87%
Apsis Aerocom18 मार्च 2026110160.6546.05%156.4542.23%
Srinibas Pradhan Constructions13 मार्च 202698104.46.53%10911.22%
Elfin Agro India12 मार्च 20264747.61.28%48.222.6%
Acetech E-Commerce9 मार्च 2026112117.65%126.9513.35%
Striders Impex6 मार्च 20267266.5-7.64%63.5-11.81%
Yaap Digital5 मार्च 2026145133.35-8.03%138.15-4.72%
Kiaasa Retail2 मार्च 2026127116.85-7.99%43.9-65.43%
Mobilise App Lab2 मार्च 20268067.3-15.88%52.85-33.94%
Accord Transformer & Switchgear2 मार्च 20264652.514.13%54.919.35%
Manilam Industries India27 फरवरी 20266952.45-23.99%53.35-22.68%
Yashhtej Industries (India)25 फरवरी 202611083.6-24%53.97-50.94%
Fractal Industries24 फरवरी 2026216217.550.72%205.05-5.07%
Marushika Technology19 फरवरी 2026117114-2.56%93.5-20.09%
Biopol Chemicals13 फरवरी 2026108105.5-2.31%97.1-10.09%
PAN HR Solutions13 फरवरी 20267878.010.01%45.18-42.08%
Brandman Retail11 फरवरी 2026176192.159.18%112.45-36.11%
Grover Jewells11 फरवरी 202688100.814.55%201.65129.15%
CKK Retail Mart6 फरवरी 2026163171.155%124.8-23.44%
Kanishk Aluminium India4 फरवरी 20267355.48-24%25.4-65.21%
Accretion Nutraveda4 फरवरी 2026129191.248.22%207.9561.2%
Msafe Equipments4 फरवरी 2026123150.322.2%115.6-6.02%
Kasturi Metal Composite3 फरवरी 20266463.16-1.31%49.4-22.81%
Hannah Joseph Hospital2 फरवरी 20267068.25-2.5%69.46-0.77%
Shayona Engineering30 जनवरी 20261441514.86%133.5-7.29%
KRM Ayurveda29 जनवरी 2026135180.733.85%175.1529.74%
Digilogic Systems28 जनवरी 202610479.05-23.99%83.7-19.52%
Aritas Vinyl23 जनवरी 20264744.65-5%14.26-69.66%
Armour Security India22 जनवरी 20265743.35-23.95%18.9-66.84%
Narmadesh Brass Industries21 जनवरी 2026515470.25-8.69%150-70.87%
INDO SMC21 जनवरी 2026149154.83.89%146.75-1.51%
GRE Renew Enertech21 जनवरी 202610591.2-13.14%95-9.52%
Avana Electrosystems20 जनवरी 20265980.336.1%65.0510.25%
Defrail Technologies19 जनवरी 20267490.2521.96%8210.81%
Yajur Fibres14 जनवरी 2026174132.25-23.99%35.89-79.37%
Victory Electric Vehicles14 जनवरी 20264132.75-20.12%14-65.85%
Gabion Technologies India13 जनवरी 20268193.4115.32%59.51-26.53%
Modern Diagnostic & Research Centre7 जनवरी 20269094.995.54%53.62-40.42%
E to E Transportation Infrastructure2 जनवरी 2026174327.888.39%180.753.88%

लिस्टिंग गेन बना ट्रैप

कई IPO ने लिस्टिंग के दिन गेन दिया, लेकिन यह तेजी टिक नहीं पाई। शुरुआती उछाल के बाद शेयरों में लगातार गिरावट आई और निवेशक फंस गए। इसका मतलब है कि 2026 में लिस्टिंग गेन पर भरोसा करना जोखिम भरा साबित हुआ।

80% तक टूटी कीमतें, SME में ज्यादा तबाही

सबसे ज्यादा गिरावट SME IPO में देखने को मिली, जहां कई शेयरों ने 60% से 80% तक की गिरावट दर्ज की। कुछ मामलों में निवेशकों की पूंजी लगभग खत्म हो गई। मेनबोर्ड में भी 20% से 60% तक की गिरावट आम रही, जिससे नुकसान का दायरा और बढ़ गया।

🔻 Top 10 Losersगिरावट (%)🟢 Top 10 Gainersरिटर्न (%)
Yajur Fibres-79.37%Grover Jewells129.15%
Narmadesh Brass Industries-70.87%Accretion Nutraveda61.20%
Aritas Vinyl-69.66%Apsis Aerocom42.23%
Armour Security India-66.84%Bharat Coking Coal30.17%
Kiaasa Retail-65.43%KRM Ayurveda29.74%
Kanishk Aluminium India-65.21%Accord Transformer & Switchgear19.35%
Shree Ram Twistex-60.67%Acetech E-Commerce13.35%
Yashhtej Industries-50.94%SEDEMAC Mechatronics11.79%
PAN HR Solutions-42.08%Srinibas Pradhan Constructions11.22%
Modern Diagnostic & Research Centre-40.42%Defrail Technologies10.81%

ओवरवैल्यूएशन और कमजोर प्रदर्शन

एक्सपर्ट्स के मुताबिक IPO में गिरावट की बड़ी वजह कंपनियों का ओवरवैल्यूएशन रहा। कई कंपनियां लिस्टिंग के बाद मजबूत नतीजे नहीं दे पाईं, जिससे निवेशकों का भरोसा टूट गया।

बाजार की कमजोरी ने बढ़ाया दबाव

2026 में बाजार में आई गिरावट ने भी IPO पर असर डाला। BSE Sensex में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल अनिश्चितता ने नए लिस्टेड शेयरों पर अतिरिक्त दबाव बनाया।

आगे क्या, क्या सुधरेगा भरोसा

अब बाजार की नजर आने वाले बड़े IPO पर टिकी है। Reliance Jio, National Stock Exchange of India और PhonePe जैसे बड़े इश्यू IPO बाजार की दिशा तय करेंगे। अगर इनकी लिस्टिंग मजबूत रहती है, तो निवेशकों का भरोसा वापस आ सकता है।

निवेशकों के लिए क्या सबक

2026 का डेटा साफ संकेत देता है कि IPO अब आसान कमाई का जरिया नहीं रहा। निवेशकों को सिर्फ लिस्टिंग गेन के भरोसे नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल, वैल्यूएशन और ग्रोथ पर ध्यान देना होगा।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article