बिजनेस

IPO की बारिश! अगले हफ्ते 1 या 2 नहीं, 10 मेनबोर्ड आईपीओ में मिलेगा पैसा लगाने का मौका, पढ़ें पूरी डिटेल

IPO निवेशकों के लिए अगला सप्ताह काफी बिजी रहने वाला है। 26 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही है। इनमें मेनबोर्ड और एसएमई आईपीओ शामिल है। हालांकि, निवेश काफी सोच-समझकर करें। यह जरूरी नहीं है कि सभी आईपीओ में अच्छी कमाई ही होती है। इस साल कई आईपीओ ने निवेशकों को नुकसान कराया है।

Image

आईपीओ (Istock)

IPO में पैसा लगाने वाले निवशकों के लिए अगला हफ्ता काफी बिजी रहने वाला है। ऐसा इसलिए कि अगले हफ्ते 1 या 2 नहीं, बल्कि 10 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, 10 मेनबोर्ड आईपीओ का इश्यू खुलने जा रहा है। इतना ही नहीं, 16 SME आईपीओ का भी इश्यू ओपेन हो रहा है। यानी कुल मिलाकर निवेशकों के पास 26 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका होगा। नए ऑफर के अलावा, कई आईपीओ की बाजार में लिस्टिंग भी होगी। आइए अगले हफ्ते आने वाले आईपीओ पर एक नजर डालते हैं।

मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्ट

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स: निवेशकों के लिए अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ 22 से 24 सितंबर के तक खुलेगा। लिस्टिंग 29 सितंबर को होने की संभावना है। कंपनी ने प्राइस बैंड 718 रुपये से 754 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

गणेश कंज्यूमर प्रोडक्ट्स: इस एफएमसीजी कंपनी ने 409 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। यह ऑफर 22 सितंबर को खुलेगा और 24 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 306 रुपये से 322 रुपये है।

आनंद राठी शेयर: ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी 745 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर बाजार में उतर रही है। यह आईपीओ 23-25 सितंबर तक खुलेगा। शेयर 30 सितंबर को सूचीबद्ध होने की संभावना है।

शेषसाई टेक्नोलॉजीज: शेषसाई टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। 30 सितंबर को लिस्टिंग होने की संभावना है।

जारो इंस्टीट्यूट: एजुकेशन कंपनी जारो इंस्टीट्यूट बाजार से 450 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। यह आईपीओ 23-25 सितंबर तक खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 846 रुपये से 890 रुपये प्रति शेयर है।

सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस: ग्रीन एनर्जी कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस 490 करोड़ रुपये का आईपीओ ला रही है। निवेशक 23-25 सितंबर तक 333 रुपये से 351 रुपये के प्राइस बैंड में बोली लगा सकते हैं। शेयरों के 30 सितंबर को सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज: ईपैक 504 करोड़ रुपये का निर्गम लाने के लिए तैयार है। यह आईपीओ 24-26 सितंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। प्राइस बैंड 194 रुपये से 204 रुपये के बीच होगी।

बीएमडब्ल्यू वेंचर्स: बीएमडब्ल्यू वेंचर्स 2.34 करोड़ शेयरों का शुद्ध रूप से नया इश्यू लेकर आ रही है। इसके 24-26 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने और 1 अक्टूबर को लिस्टिंग की संभावना है।

जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग: इस समूह में सबसे बड़ा इश्यू जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग का है। यह आईपीओ 24-26 सितंबर के बीच खुलेगा और इसके शेयरों की कीमत 220 रुपये से 232 रुपये के बीच होगी। लिस्टिंग 1 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

जिनकुशल इंडस्ट्रीज: जिनकुशल इंडस्ट्रीज का आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 29 सितंबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 115 रुपये से 121 रुपये के बीच रखा गया है।

ये SME IPO भी खुल रहे

  • सॉल्वेक्स एडिबल्स
  • प्राइम केबल इंडस्ट्रीज
  • इकोलाइन एग्ज़िम
  • एनएसबी बीपीओ सॉल्यूशंस
  • मैट्रिक्स जियो सॉल्यूशंस
  • ट्रू कलर्स
  • एप्टस फार्मा
  • भारतरोहन एयरबोर्न इनोवेशंस
  • प्रारुह टेक्नोलॉजीज
  • गुरुनानक एग्रीकल्चर
  • ऋद्धि डिस्प्ले इक्विपमेंट्स
  • जस्टो रियलफिनटेक
  • सिस्टेमैटिक इंडस्ट्रीज
  • चैटरबॉक्स टेक्नोलॉजीज
  • भाविक एंटरप्राइजेज
  • डीएसएम फ्रेश फूड्स

इन कंपनियों की होगी शेयर मार्केट में लिस्टिंग

  • 22 सितंबर – टेकडी साइबरसिक्योरिटी
  • 23 सितंबर – यूरो प्रतीक सेल्स
  • 24 सितंबर – वीएमएस टीएमटी, संपन्न एल्युमिनियम
  • 25 सितंबर – आईवैल्यू इन्फोसॉल्यूशंस, जे.डी. केबल्स
  • 26 सितंबर – सात्विक ग्रीन एनर्जी, जीके एनर्जी, सिद्धि कॉटस्पिन
Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article