पिछले हफ्ते शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,284.61 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 256.2 अंक प्रतिशत मजबूत हुआ। इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ। सेंसेक्स की टॉप आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1.90 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसका फायदा सबसे अधिक इन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ। शेयर बाजार में तेजी से आईसीआईसीआई बैंक के निवेशकों को सबसे अधिक लाभ हुआ।
इन कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल
शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं।
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 56,223 करोड़ रुपये बढ़कर 9,61,297.77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 38,571.11 करोड़ रुपये बढ़कर 11,89,314.42 करोड़ रुपये हो गया।
- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 36,137.87 करोड़ रुपये बढ़कर 9,38,661.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 18,366.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,947.54 करोड़ रुपये रही।
- भारती एयरटेल का मूल्यांकन 14,380.14 करोड़ रुपये बढ़कर 11,10,530.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
- लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 13,241.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,57,197.83 करोड़ रुपये पहुंच गया।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,984.34 करोड़ रुपये बढ़कर 5,09,285.65 करोड़ रुपये रहा।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण भी 2,097.54 करोड़ रुपये बढ़कर 17,49,418.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इन दो कंपनियों ने दिया झटका
वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 13,296.47 करोड़ रुपये घटकर 7,82,049.62 करोड़ रुपये रह गया, जबकि भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन 822.25 करोड़ रुपये घटकर 5,05,051.07 करोड़ रुपये पर आ गया।
रिलायंस शीर्ष पर कायम
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम का स्थान रहा।
