Income Taxation: कुछ समय पहले ही संसद में बजट 2024 पेश किया गया था। बजट में की गई बड़ी-बड़ी घोषणाओं में लॉन्ग टर्म कैपिटल टैक्स (LTCG) में वृद्धि की घोषणा भी थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई इस घोषणा के फौरान बाद शेयर बाजार में खलबली मच गयी थी और मार्केट में गिरावट भी देखने को मिली थी। हाल ही में देश के दिग्गज इन्वेस्टर्स में से एक विजय केडिया ने ‘FM जी, FM जी इतना टैक्स मैं कैसे भरूं?’ नाम का गाना गाकर LTCG में की गई बढ़ोत्तरी पर तंज कसा है।
वायरल हो रहा गाना
विजय केडिया ने यह गाना बकायदा म्यूजिक के साथ गाया है और इस गाने का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा किया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। इस गाने में म्यूजिक AR रहमान का है और गाना फिल्म ‘बॉम्बे’ का है। विजय केडिया ने इस गाने के बोल दिए हैं। विजय केडिया ने यह गाना अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है।
देना चाहा ये संदेश
इस गाने के माध्यम से विजय केडिया ने बढ़ाये गए LTCG पर तंज तो कसा ही है साथ ही एक संदेश भी दिया है। केडिया ने इस गाने के माध्यम से यह कहने की कोशिश की है कि मार्केट से पैसे कमाना आसान नहीं है। हाई-रिस्क उठाना पड़ता है और इसके बाद सरकार को टैक्स भी देना होता है। इसीलिए टैक्स बढ़ाने से पहले सर्कार को मार्केट और इन्वेस्टर्स की स्थिति पर गौर करना चाहिये। आपको बता दें कि बजट 2024 में LTCG को 10% से बढ़ाकर 12.5% कर दिया गया है।
