बिजनेस

बेटी का बन जाएगा भविष्य, इस स्कीम में करें निवेश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 7, 2023, 12:31 PM IST

सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत शुरू किया गया था जो 7.6% की ब्याज दर प्रदान करती है।

Image

ये बचत योजना बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत शुरू की गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की की उम्र दस वर्ष से अधिक न हो
  • प्रति परिवार केवल दो बेटियों के लिए है मान्य
  • योजना में न्यूनतम योगदान 250 रुपये

International women's day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। ऐसी में हम उस योजना के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं-पर केंद्रित हैं। ये उनके भविष्य की योजना बनाने में मदद कर सकती हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) 2015 में शुरू की गई थी। यह एक बचत योजना है जिसे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के तहत शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम की मदद से, माता-पिता अपनी बच्ची के लिए एक बैंक या भारतीय डाक शाखा में बचत खाता खोल सकते हैं। SSY खातों की ब्याज दर 7.6% है। आप अपने निवेश और अवधि के आधार पर अपने रिटर्न के लिए सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए क्या है जरूरी

  • लड़की भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • लड़की की उम्र दस वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाता प्रति परिवार केवल दो बेटियों के लिए ही खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना- कैलकुलेटर

इस योजना में न्यूनतम और अधिकतम योगदान क्रमशः 250 और 1.5 लाख रुपये का किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आपने पूरे वर्ष के लिए 8,333 रुपये महीने का निवेश किया है, तो वो 10 सालों में लगभग 1,00,000 हो जाएगा और आपको 7.6% की ब्याज दर के साथ 15,29,458 रुपये मिलेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article