Integrated Industries Share Price In 2023: साल 2023 शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। इस साल अब तक सेंसेक्स (Sensex) 10870.64 अंक या 17.77 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 72,038.43 पर पहुंच गया है, जबकि 3457.30 अंक या 19 फीसदी की मजबूती के साथ 21654.75 पर पहुंच गया। मगर कई शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने हजारों फीसदी रिटर्न दिया है। इनमें सबसे अधिक रिटर्न दिया है इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज (Integrated Industries) ने। इसके शेयर ने 2023 में अब तक 5921.08 फीसदी रिटर्न दिया है।
50 हजार को बना दिया 30 लाख
2023 में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने 5921.08 फीसदी रिटर्न दिया है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 50000 रु ही 30 लाख रु से अधिक बन गए होंगे। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 370.35 करोड़ रु है।
5 साल में दिया 27,265.27% रिटर्न
- बीते 5 साल में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने 27,265.27 फीसदी रिटर्न दिया है
- बीते 1 साल में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर ने 6,855.86 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में ये शेयर 207.74 फीसदी रिटर्न दे चुका है
- इसके एक महीने का रिटर्न 21.87 फीसदी रहा है
- बीते 5 दिनो में ये 2.04 फीसदी फिसला है
कितना है 52 हफ्तों का शिखर
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयर का बीते 52 हफ्तों का शिखर 466.85 रु रहा है। जबकि इसी अवधि में इसका सबसे निचला स्तर 6.26 रु रहा है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज एक स्मॉल कैप कंपनी है। स्मॉल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करना लार्ज कैप कंपनियों के मुकाबले अधिक जोखिम वाला होता है। क्योंकि इनमें अस्थिरता अधिक होती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
