बिजनेस

IndusInd Bank Crisis: इंडसइंड बैंक की फोरेंसिक जांच हुई शुरू, हर राज से उठेगा पर्दा, जानें हर एक अपडेट

IndusInd Bank Crisis Explained: प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गड़बड़ियों की जांच के लिए एक नई फर्म नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश को फॉलो करते हुए बैंक ने कॉम्प्रिहेंसिव "फोरेंसिक जाँच" शुरू की है। इसके लिए एक नई एजेंसी नियुक्त की गयी है, जो यह भी जांच करेगी कि क्या सीनियर मैनेजमेंट उन गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार था या उन्हें इसकी जानकारी थी, जिनके कारण डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में चूक हुईं।

Image

इंडसइंड बैंक की फोरेंसिक जांच शुरू

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडसइंड बैंक की फोरेंसिक जांच शुरू
  • RBI ने दिया था निर्देश
  • गड़बड़ियों की असल वजह पता लगाना है जांच का मकसद

IndusInd Bank Crisis Explained: प्राइवेट सेक्टर के बैंक इंडसइंड बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गड़बड़ियों की जांच के लिए एक नई फर्म नियुक्त करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश को फॉलो करते हुए बैंक ने कॉम्प्रिहेंसिव "फोरेंसिक जाँच" शुरू की है। इसके लिए एक नई एजेंसी नियुक्त की गयी है, जो यह भी जांच करेगी कि क्या सीनियर मैनेजमेंट उन गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार था या उन्हें इसकी जानकारी थी, जिनके कारण डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में चूक हुईं। इस नई जांच का दायरा बहुत बड़ा और गहरा है, जो पूरे बैंक को कवर करेगा। साथ ही इसमें अकाउंटिंग में किसी भी चूक का भी पता लगाया जाएगा, जिसमें गड़बड़ के लिए मैनेजमेंट को जवाबदेह ठहराना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें -

सीईओ-डिप्टी सीईओ को हटाने की खबरें गलत

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार नई एजेंसी जांच शुरू कर चुकी है। वहीं अलग से एक बयान में इंडसइंड बैंक ने कहा कि मीडिया में आई ऐसी खबरें 'तथ्यात्मक रूप से गलत' हैं कि आरबीआई ने इसके सीईओ सुमंत कठपालिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना को पद छोड़ने को कहा है।

हो सकते हैं बड़े खुलासे

बीते गुरुवार को बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया था कि इसके बोर्ड ने एक जांच करने के लिए एक इंडिपेंडेंट प्रोफेशनल फर्म को अपॉइंट करने का फैसला किया है। जांच का उद्देश्य गड़बड़ियों की असल वजह को पहचानना है।

1 महीने में 33.4 फीसदी गिर गया शेयर

  • इंडसइंड बैंक का शेयर बीते 1 महीने में 33.4 फीसदी गिर गया है
  • 5 दिन में ये 2.5 फीसदी नीचे आया है
  • 6 महीनों में शेयर 53.20 फिसला है
  • 2025 में अब तक ये 54.56 फीसदी फिसला है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article