बिजनेस

Pi Coin Listing: आखिर क्यों Binance ने Pi Coin को नहीं किया लिस्ट? क्या फ्यूचर में बदलेगा रुख? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Pi Coin Listing on Binance: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) ने अपने नए "वोट टू लिस्ट" कैम्पेन से Pi Network को बाहर कर दिया है, जो यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देता है कि कौन से टोकन को लिस्ट किया जाना चाहिए।

Image

बाइनेंस ने क्यों पाई कॉइन को नहीं किया लिस्ट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Pi Coin नहीं हुआ लिस्ट
  • बाइनेंस ने नहीं किया इसे लिस्ट
  • फ्यूचर में उम्मीद है बरकरार

Pi Coin Listing on Binance: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) ने अपने नए "वोट टू लिस्ट" कैम्पेन से Pi Network को बाहर कर दिया है, जो यूजर्स को यह तय करने की सुविधा देता है कि कौन से टोकन को लिस्ट किया जाना चाहिए। मगर बाइनेंस से Pi Network के Pi Coin को इस कैम्पेन से बाहर क्यों कर दिया? दरअसल BNB स्मार्ट चेन नेटवर्क पर होस्ट किए गए प्रोजेक्ट्स ही बाइनेंस पर लिस्टिंग के योग्य हैं, जिससे Pi Network अपने आप अयोग्य हो जाता है, जो अपने खुद के इंडिपेंडेंट ब्लॉकचेन पर चलता है।

ये भी पढ़ें -

क्या मीमकॉइन का प्रभुत्व है एक और वजह? (Will Pi Coin Ever Be Listed?)

कॉइनगैप डॉट कॉम के अनुसार बाइनेंस ने पहले पाई कॉइन को लिस्ट करने में कम्युनिटी की रुचि का अनुमान लगाया था। मगर अपने कैम्पेन से पाई कॉइन की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आलोचकों ने सिलेक्शन प्रोसेस में मीमकॉइन के प्रभुत्व की ओर इशारा किया है।

क्या फ्यूचर में Pi Coin होगा Binance पर लिस्ट? (Pi Coin Listing on Binance)

इस झटके के बावजूद कुछ क्रिप्टो उत्साही लोगों को उम्मीद है कि बाइनेंस कम्युनिटी वोट के बजाय सीधे लिस्टिंग के जरिए Pi Coin को लिस्ट कर सकता है। यदि पाई नेटवर्क अपने ईकोसिस्टम का विस्तार करना जारी रखता है और बड़े स्तर पर इसे अपनाया जाता है, तो बाइनेंस अपने रुख पर फिर से विचार कर सकता है।

बाइनेंस की तरफ से हुई अनदेखी के बावजूद, Pi Network बड़े क्रिप्टो मार्केट के मोमेंटम पर सवार होना जारी रखे हुए है। इसका फ्यूचर इसे बड़े पैमाने पर अपनाने, एक्सचेंज लिस्टिंग और संभावित साझेदारी पर निर्भर करता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article