बिजनेस

Indigo New Facility: इंडिगो ने महिला यात्रियों को दी नई सुविधा,उड़ान से पहले सीटों के बारे में जान सकेंगी ये बातें

Indigo New Facility: एयरलाइन इंडिगो ने महिला यात्रियों के लिए विशेष सुविधा दी है। इसके तहत सीट बुक करने वाली महिला‍एं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं।

Image

इंडिगो ने महिला यात्रियों को दी नई सुविधाएं

Photo : BCCL

Indigo New Facility: एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मार्किेट रिसर्च के बाद महिला यात्रियों के लिए विशेष सुविधा दी है। इसके तहत सीट बुक करने वाली महिला‍एं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं। इंडिगो की महिला यात्री अब वेब चेक-इन के समय देख सकेंगी कि महिलाओं ने कौन-कौन सी सीटें पहले से बुक कर ली हैं और अगर वे चाहें तो उसी हिसाब से अपनी सीट चुन सकती हैं। एयरलाइन का कहना है कि यह सुविधा मार्केट रिसर्च के बाद शुरू की गई है ताकि हमारी महिला यात्रियों के लिए यात्रा का अनुभव और भी आरामदायक हो सके।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है। इसकी बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है। अप्रैल में 80 लाख यात्रियों ने इंडिगो की सेवाएं लीं। एयरलाइन ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उसने एक नई सुविधा शुरू की है जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और सुगम बनाना है।

बयान के मुताबिक इसे मार्केट रिसर्च के आधार पर शुरू किया गया है। वर्तमान में यह हमारे गर्लपावर सिद्धांत के अनुरूप प्रायोगिक चरण में है। यह सुविधा केवल वेब चेक-इन के दौरान महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों की दृश्यता प्रदान करती है। यह विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए अकेले और साथ ही पारिवार के साथ बुकिंग के हिस्से के रूप में पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) के लिए तैयार की गई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article