बिजनेस

KP Green Engineering IPO: केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ला रही सबसे बड़ा SME IPO, 55% प्रॉफिट का संकेत दे रहा GMP

KP Green Engineering IPO: केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का जीएमपी इस समय 80 रु चल रहा है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी रेट से करीब 55.5 फीसदी प्रीमियम है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक ये घट भी सकता है।

Image

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ला रही सबसे बड़ा SME IPO

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ला रही IPO
  • 55% प्रॉफिट का संकेत दे रहा GMP
  • 80 रु पहुंच चुका है GMP

KP Green Engineering IPO: इस हफ्ते जिन कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं, उनमें केपी ग्रीन इंजीनियरिंग भी शामिल है। केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का आईपीओ 15 मार्च को खुलेगा। ये आईपीओ 19 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। उसके बाद 22 मार्च को इसके शेयर की लिस्टिंग होगी। ये आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है। कंपनी ने आईपीओ में शेयरों के लिए 137-144 रु का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं लॉट साइज 1000 शेयरों की होगी। यानी कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 189.50 करोड़ रु जुटाने की योजना बनाई है। ये भारत में एसएमई कैटेगरी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। आगे जानिए कितना चल रहा है केपी ग्रीन एनर्जी का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का जीएमपी इस समय 80 रु चल रहा है, जो इसके प्राइस बैंड के ऊपरी रेट से करीब 55.5 फीसदी प्रीमियम है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक ये घट भी सकता है।

किस सेक्टर में कारोबार करती है केपी ग्रीन इंजीनियरिंग

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग लिमिटेड (जिसे पहले केपी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) अपने बिजनेस ग्रुप की सभी मौजूदा कंपनियों में सबसे अहम कंपनी है। इसकी शुरुआत 1994 में डॉ. फारुक पटेल ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडरों की सभी इंफ्रास्ट्रक्चरल आवश्यकताओं के लिए सिंगल-विंडो सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने के मकसद की थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article