बिजनेस

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोपीचंद हिंदुजा की किताब "आई एम?" का किया विमोचन

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद पी. हिंदुजा द्वारा संकलित पुस्तक "आई एम?" का विमोचन किया। यह पुस्तक भारतीयता की विविधता और एकता को रेखांकित करती है, जो सभी धर्मों में समाहित है।

Image

आई एम?" पुस्तक का विमोचन: भारत के उपराष्ट्रपति ने गोपीचंद हिंदुजा की पुस्तक का विमोचन किया।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • "आई एम?" पुस्तक का विमोचन
  • भारत के उपराष्ट्रपति ने गोपीचंद हिंदुजा की पुस्तक का विमोचन किया
  • किताब में भारतीयता और समावेशिता का संदेश ।

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज हिंदुजा समूह के अध्यक्ष गोपीचंद पी. हिंदुजा द्वारा संकलित पुस्तक "आई एम?" का विमोचन किया। यह पुस्तक भारतीयता की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को उजागर करती है, जो सभी धर्मों में विद्यमान है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर कहा, "यह पुस्तक भारतीयता की विविधता और एकता का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करती है। सनातन भूमि भारत में इसका विमोचन एक गहरे आध्यात्मिक महत्व को दर्शाता है। यह पुस्तक हमें धर्मांतरण के बिना दूसरे धर्मों के सत्य का सम्मान करना सिखाती है।"

'आई एम?' पुस्तक का उद्देश्य और संदेश

पुस्तक "आई एम?" एक प्रेरणादायक यात्रा है जो मानवता की विविधता और एकता पर आधारित है। गोपीचंद हिंदुजा ने इसे युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रभावित करने के उद्देश्य से संकलित किया। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक 'मैं' से 'हम' की यात्रा को दर्शाती है, जो मानवता को बीमारी से स्वस्थता की ओर ले जाएगी।

गोपीचंद हिंदुजा का विचार

हिंदुजा ग्रुप के अध्यक्ष अशोक हिंदुजा ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि बहुसांस्कृतिकता को बढ़ावा देना उनके परिवार के लिए आस्था का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि जीपी हिंदुजा का मानना था कि धर्म आध्यात्मिकता की खोज का एक कदम है, और यह पुस्तक उसी विचारधारा से प्रेरित है।

समारोह में उपस्थित प्रमुख हस्तियां

इस भव्य समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रख्यात विधिवेत्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरून, और अन्य प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद थे।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article