बिजनेस

IPPB: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने किया कमाल, 7 सालों में DBT के जरिए ट्रांसफर किए 45000 करोड़ रुपये

India Post Payments Bank: आईपीपीबी की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 सितंबर, 2018 को की गई थी। यह संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत आता है। पिछले सात वर्षों में आईपीपीबी ने पेपेरलेस, कैशलेस और प्रसेंजलेस बैंकिंग जैसी सुविधाएं पेश की हैं और 9.88 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।

Image

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक।

Photo : iStock

India Post Payments Bank: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए बीते सात सालों में 45,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। संचार मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई। मंत्रालय द्वारा कहा गया कि पिछले सात वर्षों में आईपीपीबी ने पेपेरलेस, कैशलेस और प्रसेंजलेस बैंकिंग जैसी सुविधाएं पेश की हैं और 9.88 करोड़ से अधिक ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।

आईपीपीबी की स्थापना कब हुई थी?

आईपीपीबी की स्थापना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 सितंबर, 2018 को की गई थी। यह संचार मंत्रालय के डाक विभाग के तहत आता है। इसे किफायती दरों पर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं वंचित लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाया गया था। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हम भारत के वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के सात साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, आईपीपीबी ने अब तक जितना प्रभाव स्थापित किया है उस पर हमें गर्व है। हमारा मिशन देश के हर नागरिक की बैंकिंग तक पहुंच (विशेषकर दूर-दराज और उत्तर-पूर्व के इलाकों में) सुनिश्चित करना है।

आईपीपीबी ने इंडिया पोस्ट के नेटवर्क का फायदा उठाया

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि आईपीपीबी ने इंडिया पोस्ट के 1.61 लाख ऑफिस और 1.90 लाख पोस्टल कर्मचारियों के नेटवर्क का फायदा उठाया है। साथ ही पिछले सात वर्षों में वित्तीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। बीते सात वर्षों में आईपीपीबी के नेटवर्क पर 12 लाख से अधिक दुकानदार जुड़े हैं। 7.10 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड्स को अपडेट किया गया है। साथ ही 20 लाख से ज्यादा पेंशभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि आईपीपीबी ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से सेवाएं देना जारी रखेगा। साथ आने वाले समय में नेटवर्क का विस्तार भी किया जाएगा।

आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article