बिजनेस

Trump Tariff Against India: भारत घटा चुका US पर टैरिफ, फिर क्यों ट्रम्प लगा रहे 100% का आरोप? चीन-साउथ कोरिया को भी लपेटा

Trump Tariff Policy: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पारस्परिक टैरिफ लगाने की अपनी धमकियों को दोहराते हुए भारत पर ऑटो पर 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाने का आरोप लगाया, जबकि भारत ने उच्चतम दर को घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपनी नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा, "भारत ऑटो पर 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाता है।"

Image

भारत घटा चुका यूएस पर टैरिफ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत घटा चुका यूएस पर टैरिफ
  • पिछले महीने हुआ था ऐलान
  • ट्रम्प के आरोप पर नया खुलासा

Trump Tariff Policy: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पारस्परिक टैरिफ लगाने की अपनी धमकियों को दोहराते हुए भारत पर ऑटो पर 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाने का आरोप लगाया, जबकि भारत ने उच्चतम दर को घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपनी नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा, "भारत ऑटो पर 100 प्रतिशत से अधिक टैरिफ लगाता है।" हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने अपने बजट में घोषणा की थी कि लग्जरी कारों पर टैरिफ को 125 प्रतिशत से घटाकर 70 प्रतिशत किया जा रहा है। उन्होंने हाई-एंड मोटरसाइकिलों पर भी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया।

ये भी पढ़ें -

पीयूष गोयल जाएंगे यूएस

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिकी अधिकारियों के साथ टैरिफ पर चर्चा करने के लिए वाशिंगटन का दौरा करेंगे। ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने के अपने फैसले को उचित ठहराते हुए कहा, "अनगिनत अन्य देश जितना हम वसूलते हैं उससे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं।" उन्होंने घोषणा की कि, "वे हमसे जो भी टैरिफ लगाएंगे, हम उन पर टैरिफ लगाएंगे।"

कब से लागू होंगे टैरिफ

पारस्परिक टैरिफ या रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होंगे। बता दें टैरिफ उस टैक्स को बोला जाता है जो देश में एंट्री करने वाले सामानों पर लगाया जाता है, जो आयात के मूल्य के अनुपात में होता है। जब एक देश किसी दूसरे देश से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ लगाता है और दूसरा देश भी उसी अनुपात में उस देश के उत्पादों पर लगा दे तो उसे पारस्परिक टैरिफ कहा जाता है।

''चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना''

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "हमारे उत्पादों पर चीन का औसत टैरिफ हमसे दोगुना है, और दक्षिण कोरिया का औसत टैरिफ चार गुना अधिक है।" डोनाल्ड ट्रंप का भाषण उस दिन आया जब कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लागू हुए।

यूएस प्रेसिडेंट ने स्वीकार किया कि टैरिफ से 'थोड़ी अशांति' होगी लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे अमेरिका और अधिक समृद्ध होगा। इसका उद्देश्य टैरिफ के प्रभावों की आलोचना से खुद को बचाना था। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article