बिजनेस

IEC 2023:इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के दूसरे दिन का आगाज 'भारत एक हार्ड पॉवर' पर हो रहा है मंथन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2023, 11:32 AM IST

India Economic Conclave 2023:​​इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के दूसरे दिन के सत्र में भारत सुपरपावर के साथ एक हार्ड पावर के रुप में कैसे अपने को प्रोजेक्ट करने की क्षमता रखता है, इस पर चर्चा होगी। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी भारत की तैयारियों पर अपनी बात रखी।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के दूसरे दिन का हुआ आगाज

India Economic Conclave 2023:इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के दूसरे दिन का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के.आनंद ने कहा कि इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के पहले दिन हुए प्रभावशाली मंथन का ही परिणाम है कि उसे 200 से ज्यादा खबरों के रुप में देश के विभिन्न नेशनल मीडिया संस्थानों में जगह मिली है। कल की चर्चा में प्रमुख रुप से फोकस इस बात पर रहा कि भारत एक उभरता हुआ तीसरा सुपरपावर है। और भारत दुनिया में कई पैमानों पर सबसे बड़े देश के रुप में उभर रहा है। इस दौरान इकोनॉमी,नीतियां, सॉफ्ट पावर , टेक्नोलॉजी जैसे अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

रक्षा क्षेत्र में भी दुनिया देखेगी भारत की ताकत

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (IEC) के दूसरे दिन के सत्र में आज हम सुपरपावर के साथ भारत एक हार्ड पावर के रुप में कैसे अपने को प्रोजेक्ट करने की क्षमता रखता है, इस पर चर्चा करेंगे। इसके तहत भारत रक्षा और भू-राजनीतिक क्षेत्र में कैसे अपनी क्षमता बढ़ा रहा है और वह एक शक्ति के रुप में उभर रहा है। इस पर अहम चर्चा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ करेंगे। आनंद ने कहा कि इन मुद्दों पर गहन समझ रखने वाले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने विचार रख रहे हैं। इसके अलावा अमेरिका के पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइक पैम्पिओ भी बदलते भारत के बारे में अपने विचार साझा करेंगे। उनके जरिए हम यह भी समझेंगे कि वैश्विक स्तर पर दुनिया भारत को तीसरे सुपर पावर के रुप में कैसे देखती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article