इनकम टैक्स

Revised ITR: गलती होने पर दोबारा फाइल कर सकते हैं ITR, जानें लास्ट डेट और कितना लगेगा चार्ज

Revised ITR Filing Last Date: अगर टैक्सपेयर ITR फाइल करते समय कोई गलती करे, तो वे आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(5) के तहत संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने पर कोई जुर्माना या शुल्क नहीं लगता है।

Image

संशोधित आईटीआर कैसे फाइल करें?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिवाइज्ड फाइल कर सकते हैं आईटीआर
  • गलती होने पर करें फाइल
  • नहीं लगता कोई चार्ज

Revised ITR Filing Last Date: अकसर लोग जल्दबाजी में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय गलती कर देते हैं। ऐसा भी होता है कि वे इनकम की पूरी जानकारी देना भूल जाते हैं। अन्य कुछ गलतियों में बैंक अकाउंट नंबर, अनुचित कटौती के लिए क्लेम करना या गलत तरीके से ब्याज इनकम घोषित करना शामिल है। अगर आपसे ऐसी कोई गलती हो जाए तो उस गलती को ठीक किया जा सकता है। आयकर विभाग ऐसे मामलों के लिए संशोधित आईटीआर फाइल करने का ऑप्शन देता है। संशोधित रिटर्न को ऑरिजनल ITR से रिप्लेस किया जाएगा, जिसे पिछली डेट पर ही फाइल किया हुआ माना जाएगा। क्या संशोधित आईटीआर फाइल करने के लिए चार्ज लगता है? क्या है संशोधित रिटर्न फाइल करने का तरीका? आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

कितना लगता है चार्ज

अगर टैक्सपेयर ITR फाइल करते समय कोई गलती करे, तो वे आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(5) के तहत संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। संशोधित आयकर रिटर्न दाखिल करने पर कोई जुर्माना या शुल्क नहीं लगता है।

क्या है संशोधित आईटीआर फाइल करने का प्रोसेस

  • आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं और अपने खाते में लॉग इन करें
  • जनरल इंफॉर्मेशन के पार्ट ए में, ड्रॉप-डाउन सेक्शन में उल्लिखित धारा 139 (5) के तहत संशोधित रिटर्न को सेलेक्ट करें
  • ऑरिजनल रिटर्न डिटेल प्रदान करें
  • उपयुक्त आईटीआर फॉर्म चुनें
  • संशोधित रिटर्न फॉर्म में, जरूरी सुधार या अपडेट करें
  • यदि आवश्यक हो, तो जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें या संशोधित रिटर्न के साथ डिपॉजिट करें
  • डिटेल को वेरिफाई करने के बाद संशोधित रिटर्न जमा करें

संशोधित टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट क्या है

धारा 139(5) के तहत वित्त वर्ष 2023-24 (एसेसमेंट ईयर 2024-25) के लिए संशोधित ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 या एसेसमेंट पूरा होने से पहले, जो भी पहले हो, है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article