एजुकेशन

करोड़ों का पैकेज, B.Com के लिए छात्रों की पहली पसंद है DU का यह कॉलेज, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

वैसे तो दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सभी कॉलेज बेस्ट माने जाते हैं, लेकिन अगर हम बात करें वर्ल्ड क्लास एजुकेशन और प्लेसमेंट की तो करोड़ों का पैकेज देने वाले एक कॉलेज की सराहना को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी कई है और वह कॉलेज है श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स।

Image

करोड़ों का पैकेज देता है डीयू का ये कॉलेज (Photo - AI)

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में 91 एफिलेटेड कॉलेज हैं, जहां एजुकेशन प्राप्त करने लिए हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं। लेकिन इसमें कुछ संस्थान ऐसे हैं, जो सालों से टॉप की श्रेणी में बने हुए हैं। न केवल अपनी क्वालिटी एजुकेशन के बल्कि यह संस्थान छात्रों को करोड़ा के पैकेज वाला प्लेसमेंट देने के लिए सबसे अधिक जाने जाते हैं। यहां से निकलने वाले अधिकांश छात्र बिजनेस में अव्वल होते हैं। ऐसे ही एक संस्थान के बारे में हम आज बात करने वाले हैं, जो बीकॉम छात्रों के लिए छात्रों की पहली पसंद है।

बीकॉम के लिए प्रसिद्ध डीयू के संस्थान का नाम सुनते ही आप समझ तो गए ही होंगे कि हम किस संस्थान की बात कर रहे हैं। अगर आपका जवाब श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) है तो आप सही है। एसआरसीसी देश में कॉमर्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए सबसे प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है। बी.कॉम (ऑनर्स) और बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स के लिए प्रसिद्ध इस कॉलेज का कट-ऑफ हमेशा टॉप पर रहता है। उत्कृष्ट अकादमिक माहौल, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट के कारण देश-विदेश के मेधावी छात्र यहां दाखिला लेने की होड़ में रहते हैं। इस कॉलेज की साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके उच्च शैक्षणिक मानकों और राष्ट्र निर्माण में इसके छात्रों के योगदान की तारीफ कर चुके हैं।

SRCC का ऐतिहासिक सफर

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की स्थापना वर्ष 1926 में प्रसिद्ध उद्योगपति सर श्री राम द्वारा एक 'कमर्शियल कॉलेज' के नाम से की गई थी। बाद में 1951 में इसे 'श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स' का नया नाम मिला। शुरुआती वर्षों में दरियागंज में संचालित होने वाला यह संस्थान 1954 में दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में शिफ्ट किया गया। बीते नौ दशकों से यह कॉलेज भारत में कमर्शियल एजुकेशन का सबसे बड़ा ध्वजवाहक बना हुआ है और हो भी क्यों न, इस संस्थान और यहां के छात्रों ने हर कदम पर अपनी काबिलियत को लोगों के सामने रखा है।

करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज

SRCC अपने शानदार और आकर्षक कैंपस प्लेसमेंट के लिए पूरे देश में मशहूर है। हर साल दुनिया की अग्रणी कंसल्टिंग और फाइनेंस कंपनियां जैसे मैकिन्से, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG), डेलॉयट, गूगल और पीडब्ल्यूसी (PwC) यहाँ के छात्रों को जॉब ऑफर देने पहुंचती हैं।

हाईएस्ट पैकेज: कॉलेज के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर 35 लाख से 1 करोड़+ रुपये प्रति वर्ष तक के बंपर पैकेज ऑफर किए जा चुके हैं।

औसत पैकेज: स्नातक स्तर पर कॉलेज का औसतन प्लेसमेंट पैकेज 10 लाख से 12 लाख रुपये प्रति वर्ष रहता है, जो देश के अन्य संस्थानों की तुलना में काफी आगे है।

देश-दुनिया में प्रसिद्ध पूर्व छात्र

SRCC ने देश को राजनीति, उद्योग, वित्त और मनोरंजन के क्षेत्र में कई नामचीन हस्तियां दी हैं:

अरुण जेटलीभारत के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री
राकेश झुनझुनवालाभारत के दिग्गज शेयर बाजार निवेशक
अनामिका खन्नाअंतरराष्ट्रीय स्तर की फैशन डिजाइनर
नवजोत सिंह सिद्धूपूर्व भारतीय क्रिकेटर व राजनेता
शिव खेड़ाप्रसिद्ध लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर
प्रमोद भसीनजेनपैक्ट के CEO
मनोज कोहलीभारती एयरटेल के प्रेसिडेंट और CEO
विकास गोयलNCDEX के MD और CEO
रजत शर्माइंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ
गुलशन ग्रोवरबॉलीवुड एक्टर
राकेश ओमप्रकाश मेहराफिल्ममेकर
जस्टिस अर्जन कुमार सीकरीभारत के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज
जस्टिस रोहिंटन फली नरीमनभारत के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan PTET 2026: 2 साल के बीएड कोर्स में रिक्त सीटों के लिए चौथे राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें महत्वपूर्ण डेट

राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) और विभिन्न राष्ट्रीय मीडिया सर्वे में SRCC को लगातार कॉमर्स श्रेणी में देश का नंबर-1 कॉलेज घोषित किया जाता रहा है। इसकी उत्कृष्ट फैकल्टी, शोध कार्य और मजबूत एलुमनाई नेटवर्क इसे बाकी संस्थानों से अलग पहचान दिलाते हैं।

शिक्षक दिवस पर PM मोदी की विजिट का जिक्र

SRCC के गौरवशाली इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय तब जुड़ा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों व सम्मेलनों के दौरान संस्थान के योगदान का विशेष उल्लेख किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों की कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा था कि SRCC के युवा न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की नई व्यावसायिक छवि का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article