बिजनेस

IPO: 3 IPO में पैसा लगाने का आखिरी दिन, फटाफट चेक करें GMP-प्राइस बैंड और लॉट साइज

IPO Open Today: ट्रॉम इंडस्ट्रीज का आईपीओ 25 जुलाई को खुला था और आज बंद हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 1 अगस्त को होगी। ट्रॉम इंडस्ट्रीज का जीएमपी 105 रु है।

Image

3 IPO में पैसा लगाने का आखिरी दिन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 आईपीओ हो रहे बंद
  • आज निवेश का आखिरी मौका
  • तीनों हैं एसएमई आईपीओ

IPO Open Today: सोमवार 29 जुलाई को 3 आईपीओ इश्यू बंद होने जा रहे हैं। इनमें ट्रॉम इंडस्ट्रीज (Trom Industries), अप्रमेय इंजीनियरिंग (Aprameya Engineering) और क्लिनिटेक लेबोरेटरी (Clinitech Laboratory) शामिल हैं। बता दें कि ये तीनों ही एसएमई आईपीओ हैं। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल और कितना है इनका ग्रे-मार्केट प्रीमियम (जीएमपी)।

ये भी पढ़ें -

ट्रॉम इंडस्ट्रीज (Trom Industries GMP)

ट्रॉम इंडस्ट्रीज का आईपीओ 25 जुलाई को खुला था और आज बंद हो जाएगा। इसकी लिस्टिंग 1 अगस्त को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 115 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 शेयरों और फिर इतने ही शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 31.37 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ वॉच के अनुसार ट्रॉम इंडस्ट्रीज का जीएमपी 105 रु है।

अप्रमेय इंजीनियरिंग (Aprameya Engineering GMP)

अप्रमेय इंजीनियरिंग का आईपीओ भी 25 जुलाई को खुला और आज बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 1 अगस्त को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 58 रु है, जबकि लॉट साइज 2000 शेयरों की है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 29.23 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ वॉच के अनुसार अप्रमेय इंजीनियरिंग का जीएमपी 30 रु है।

क्लिनिटेक लेबोरेटरी (Clinitech Laboratory GMP)

क्लिनिटेक लेबोरेटरी का आईपीओ भी 25 जुलाई को खुला और आज बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 1 अगस्त को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 96 रु है, जबकि लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

कंपनी आईपीओ के जरिए 5.78 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ वॉच के अनुसार क्लिनिटेक लेबोरेटरी का जीएमपी जीरो है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article