बिजनेस

आयकर विभाग की हिंदुजा ग्रुप के परिसरों में कार्रवाई, टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला

Income Tax Dept Raid On Hinduja Office: आयकर विभाग ने मुंबई और कुछ अन्य शहरों में हिंदुजा ग्रुप की कुछ इकाइयों में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया। ये कार्रवाई टैक्स चोरी की जांच के रूप में की जा रही है।

Image

हिंदुजा ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुजा ग्रुप के परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई
  • टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला
  • जनरल एंटी-अवॉइडेंस रूल के तहत कार्रवाई

Income Tax Dept Raid On Hinduja Office: आयकर विभाग (Income Tax Dept) ने मुंबई और कुछ अन्य शहरों में हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) की कुछ इकाइयों में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया। ये कार्रवाई टैक्स चोरी की जांच के रूप में की जा रही है। मुंबई और कुछ अन्य शहरों में स्थित कंपनी के कार्यालयों में तलाशी की जा रही है। तलाशी अभियान से जुड़े आईटी कानून के तहत केवल कार्यालय परिसर में ऐसी कार्रवाई अंजाम दी जा सकती है।

जनरल एंटी-अवॉइडेंस रूल के तहत कार्रवाई

पीटीआई-भाषा द्वारा हिंदुजा ग्रुप को भेजे गए ईमेल का तत्काल कोई जवाब नहीं मिला। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के मुताबिक टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई सामान्य कर परिवर्जन रोधी नियम (GAAR) या जनरल एंटी-अवॉइडेंस रूल के प्रावधानों से भी जुड़ी है।

इंडसइंड बैंक और हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस का मालिक

हिंदुजा ग्रुप के पास इंडसइंड बैंक, हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस और हिंदुजा बैंक (स्विट्जरलैंड) का स्वामित्व है। ग्रुप डायवर्सिफिकेशन की ओर बढ़ रहा है। हिंदुजा ग्रुप ग्रोथ के अपने नए फेज के तहत न्यू टेक्नोलॉजी, डिजिटल और फिनटेक सेक्टर में उतरेगा। साथ ही बीएफएसआई सेक्टर में फुल ऑफरिंग भी करेगा। इसके लिए ग्रुप अधिग्रहण (कंपनियों को खरीदना) भी करेगा।

कैसे हुई हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत

हिंदुजा ग्रुप की शुरुआत परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 14 साल की आयु में 1914 में शिकारपुर (सिंध) से की थी, जो आज पाकिस्तान में है। हिंदुजा ग्रुप ने ईरान से मुंबई में अपना हेडक्वार्टर शिफ्ट किया। ईरान में ग्रुप ने 1919 में ऑफिस खोलकर इंटरनेशनल लेवल पर कारोबार शुरू किया था। 1979 में ग्रुप ने अपना हेडक्वार्टर यूरोप शिफ्ट किया और फिर ग्रुप ने 1980 के दशक में मुंबई में हेडक्वार्टर बनाया।

आज हिंदुजा ग्रुप 11 अलग-अलग सेक्टरों में बिजनेस करता है, जिनमें बैंकिंग-फाइनेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एनर्जी और ट्रेडिंग शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article