बिजनेस

Import-Export: मई में घटा देश का आयात-निर्यात, व्यापार घाटे में भी आई गिरावट, रह गया 21.88 अरब डॉलर

India's Trade Deficit: देश का निर्यात मई में 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 अरब डॉलर रह गया। वहीं व्यापार घाटा इस दौरान 21.88 अरब डॉलर रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली। मई में आयात सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत घटकर 60.61 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान निर्यात बढ़कर 77.19 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात बढ़कर 125.52 अरब डॉलर रहा।

Image

भारत का व्यापार घाटा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के आयात में गिरावट
  • निर्यात में भी आई कमी
  • व्यापार घाटा घटकर रह गया 21.88 अरब डॉलर

India's Trade Deficit: देश का निर्यात मई में 2.17 प्रतिशत घटकर 38.73 अरब डॉलर रह गया। वहीं व्यापार घाटा इस दौरान 21.88 अरब डॉलर रहा। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली। मई में आयात सालाना आधार पर 1.7 प्रतिशत घटकर 60.61 अरब डॉलर रह गया। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-मई 2025-26 के दौरान निर्यात बढ़कर 77.19 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात बढ़कर 125.52 अरब डॉलर रहा।

ये भी पढ़ें -

कितना रहा सर्विस ट्रेड

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रेड सेक्रेट्री सुनील बर्थवाल के मुताबिक मई में सेवाओं के व्यापार में अनुमानित 14.65 बिलियन डॉलर का सरप्लस रहा, जबकि सेवाओं का निर्यात अनुमानित 32.39 बिलियन डॉलर तक बढ़ गया, जबकि आयात बढ़कर 17.14 बिलियन डॉलर हो गया।

व्यापार सचिव ने कहा कि प्रोडक्ट कैटेगरी में मोबाइल फोन समेत इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के निर्यात में मई में 54 प्रतिशत की जोरदार ग्रोथ देखी गई, जबकि केमिकल एक्सपोर्ट में 16 प्रतिशत और फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात में 7.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अमेरिका को निर्यात बढ़ा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-मई में भारत का अमेरिका को निर्यात बढ़कर 17.25 बिलियन डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 14.17 बिलियन डॉलर था। इससे जाहिर है कि अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका द्वारा लगाए गए औसतन 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का सीमित प्रभाव पड़ा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article