बिजनेस

IHCL New Hotel: आईएचसीएल ने खोला नया 5-स्टार होटल, अरुणाचल प्रदेश में 10000 फुट की ऊंचाई पर है मौजूद

IHCL New Hotel: इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 10,000 फुट की ऊंचाई पर विवांता होटल खोलने का ऐलान कर दिया है। विवांता (अरुणाचल प्रदेश) 10 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्र में फैला है।

Image

आईएचसीएल का नया होटल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईएचसीएल ने खोला नया होटल
  • अरुणाचल प्रदेश में है मौजूद
  • पूर्वोत्तर भारत में है 12वां होटल

IHCL New Hotel: इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 10,000 फुट की ऊंचाई पर विवांता होटल खोलने का ऐलान कर दिया है। विवांता (अरुणाचल प्रदेश) 10 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्र में फैला है और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मैजेस्टिक तवांग मॉनेस्ट्री से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसमें 80 बड़े कमरे और सुइट्स हैं। होटल के इर्द-गिर्द घाटियों और पहाड़ों का लुभावना नजारा है। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड एक भारतीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी है जो होटल, रिसॉर्ट्स, जंगल सफारी, महलों, स्पा और इन-फ़्लाइट खानपान सर्विसेज देती है। कंपनी भारत के टाटा ग्रुप का हिस्सा है। इस कंपनी की स्थापना 1902 में जमशेदजी टाटा ने की थी और इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है जहाँ इसका प्रमुख होटल ताज महल पैलेस होटल भी स्थित है।

हो जाएंगे 12 होटल

आईएचसीएल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने कहा कि हम अरुणाचल प्रदेश के तवांग में विवांता होटल खोलकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि शिलांग, गंगटोक और तवांग सहित उभरती लोकेशनों को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर लाने के पूर्वोत्तर भारत के प्रयास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य की छिपी सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में भी काम करेगा। इस होटल के साथ ही आईएचसीएल के पूर्वोत्तर भारत में 12 होटल हो जाएंगे। इसमें से पांच का निर्माण चल रहा है।

1980 में हो गई ग्लोबल

1980 में ताज ग्रुप ने अपना पहला इंटरनेशनल होटल खोला, जो सना (यमन) में ताज शीबा होटल था। उसी साल कंपनी ने लुसाका, जाम्बिया में ताज पामोडजी खोला। कंपनी ने कोलंबो में ताज एक्सोटिका बेंटोटा और ताज समुद्र के साथ श्रीलंकाई बाजार में एंट्री की।

जी. वी. कृष्णा रेड्डी के साथ जॉइंट वेंचर में, ताज होटल्स ने ताज जीवीके बनाया। आईएचसीएल ने दुबई में एक होटल - ताज पैलेस होटल दुबई - खोलकर मध्य पूर्व में एंट्री की। अगले वर्ष कंपनी ने तीन और होटल खोले। इनमें मुंबई में रीजेंट होटल, जैसलमेर में रावल-कोट और ग्वालियर में उषा किरण पैलेस शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article