बिजनेस

IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी की वैश्विक जीत, पनामा में ICA ग्लोबल बोर्ड डायरेक्टर चुने गए

IFFCO के अध्यक्ष दिलीप संघाणी का इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (ICA) के ग्लोबल बोर्ड में निदेशक के रूप में निर्वाचित होना भारत के लिए एक गौरवशाली क्षण है। इससे वैश्विक मंच पर भारतीय सहकारिता आंदोलन का कद मजबूत हुए हैं।

Image

IFFCO चेयरमैन दिलीप संघाणी

इफको (IFFCO) के चेयरमैन दिलीप संघाणी को इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (ICA) के ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में डायरेक्टर (At-Large Director) चुना गया है। पनामा सिटी में हुई ICA महासभा के दौरान चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। संघाणी के विजेता घोषित होने के बाद पनामा में मौजूद भारतीय सहकारी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए।

भारतीय सहकारिता के लिए बडी उपलब्धि

संघाणी का ICA ग्लोबल बोर्ड में चुना जाना भारतीय सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के सहकारी क्षेत्र की भागीदारी और मजबूत होगी। दिलीप संघाणी लंबे समय से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं। उन्होंने किसानों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने के लिए काम किया है। वह वर्तमान में IFFCO और GUJCOMASOL के चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

भारत की भूमिका मजबूत होने की उम्मीद

ICA दुनिया का प्रमुख वैश्विक सहकारी संगठन है। यह अलग-अलग देशों की सहकारी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ICA के ग्लोबल बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व होने से भारतीय सहकारी क्षेत्र की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती मिलेगी। संघाणी ने चुनाव में जीत के बाद ICA के सदस्य देशों, प्रतिनिधियों और वैश्विक सहकारी समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह भारत के सहकारिता क्षेत्र के अनुभव और दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर रखने और दुनिया भर में सहकारिता को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

उनका ICA बोर्ड में चुना जाना भारतीय सहकारिता क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे वैश्विक सहकारिता मंच पर भारत की भूमिका और मजबूत होने की उम्मीद है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article