बिजनेस

HPCL Bonus Shares: HPCL तीसरी बार फ्री में देगी बोनस शेयर, 21 जून फिक्स की रिकॉर्ड डेट

HPCL Bonus Shares: एचपीसीएल बीते 7 साल में तीसरी बार बोनस शेयर जारी करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले, इसने 2016 में 2:1 के अनुपात (हर एक शेयर पर दो बोनस शेयर) में बोनस शेयर जारी किए थे। 2017 में, कंपनी ने 1:2 के अनुपात (हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर) में बोनस जारी किए थे।

Image

HPCL फ्री में देगी बोनस शेयर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • HPCL देगी बोनस शेयर
  • 2 शेयरों पर मिलेगा 1 बोनस शेयर
  • 21 जून फिक्स की रिकॉर्ड डेट

HPCL Bonus Shares: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसके लिए एलिजिबल शेयरधारकों के नाम तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में शुक्रवार 21 जून की तारीख फिक्स की गई है। ये जानकारी एचपीसीएल ने सोमवार 27 मई को स्टॉक एक्सचेंजों को दी है। हालांकि इस ऐलान के बीच मंगलवार को एचपीसीएल का शेयर लाल निशान में है। 557.55 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बीएसई पर 558.95 रु पर खुलने के बाद करीब सवा 2 बजे एचपीसीएल का शेयर 11.65 रु या 2.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 545.90 रु पर है। अभी तक के कारोबार में ये 541.15 रु तक फिसला है।

ये भी पढ़ें -

दो बार जारी किए हैं बोनस शेयर

एचपीसीएल बीते 7 साल में तीसरी बार बोनस शेयर जारी करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले, इसने 2016 में 2:1 के अनुपात (हर एक शेयर पर दो बोनस शेयर) में बोनस शेयर जारी किए थे। 2017 में, कंपनी ने 1:2 के अनुपात (हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर) में बोनस जारी किए थे।

क्या होते हैं बोनस शेयर

बोनस शेयर शेयरधारकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के दिए जाने वाले फ्री शेयर होते हैं, जिनका मकसद कंपनी के फ्री रिजर्व का लाभ उठाना, प्रति शेयर आय (ईपीएस) को बढ़ाना और पेड-अप कैपिटल में वृद्धि करना होता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article