Holi and Good Friday Holiday: यदि आप भी ऑफिस से मिली छुट्टी को गंवाए बिना अपने 9 दिन की लंबी छुट्टी का फायदा उठाना चाहते हैं। यदि हां तो इस बार मार्च में होली से लेकर गुड फ्राइडे के लॉन्ग वीकेंड पर घूमने निकल सकते हैं। बस आपको ऑफिस से 3 दिन छुट्टी लेने होगी और आप सीधे 9 दिन की छुट्टी ले पाएंगे। होली सोमवार 25 मार्च को है और गुड फ्राइडे शुक्रवार 29 मार्च को है। बीच में अगर मंगलवार से गुरुवार तक ऑफिस की तीन दिन की छुट्टी ले लें तो आप लगातार 2 लंबे वीकेंड का फायदा उठा सकते हैं।
मार्च 2024 में कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी
- 22 मार्च 2024- बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद ।
- 23 मार्च 2024- चौथा शनिवार
- 24 मार्च 2024- रविवार
- 25 मार्च 2024- होली के कारण बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, पटना, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश।
- 26 मार्च 2024- होली या याओसांग डे के कारण भोपाल, इंफाल, पटना में बैंक बंद ।
- 27 मार्च 2024- होली के कारण पटना में।
- 29 मार्च 2024- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश।
लगातार बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बता दे कि बैंक में छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती हैं। सरकारी और त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी भी बैंक बंद रहता है, वहीं हर रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है।
