बिजनेस

2000 रुपए की मंथली SIP से कैसे होगी 12 लाख की सालाना इनकम? यहां है कैलकुलेशन

SIP यानी Systematic Investment Plan, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है. इसमें आप एक निश्चित दिन निश्चित अमाउंट का निवेश करते हैं, मान लीजिए आपने 2000 की SIP शुरू की है. इस पैसे से म्यूचुअल फंड यूनिट खरीदी जाती है. समय के साथ आपको कंपाउंडिंग और लॉन्ग टर्म रिटर्न का भी फायदा मिलेगा.

Image

SWP to SIP

अगर आप भी जल्दी अमीर बनना चाहते हैं लेकिन आपकी सैलरी कम है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. बता दें अमीर बनने के लिए जरुरी नहीं की आप मोटी रकम ही निवेश करें। आप मामूली सी बचत से भी मोटा फंड जमा कर सकते हैं. यही नहीं इस बचत से आप हर महीने एक लाख और सालाना 12 लाख की इनकम भी कर सकते हैं. आइए बताते हैं कैसे?

SIP क्या है और कैसे काम करती है?

SIP यानी Systematic Investment Plan, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है. इसमें आप एक निश्चित दिन निश्चित अमाउंट का निवेश करते हैं, मान लीजिए आपने 2000 की SIP शुरू की है. इस पैसे से म्यूचुअल फंड यूनिट खरीदी जाती है. समय के साथ आपको कंपाउंडिंग और लॉन्ग टर्म रिटर्न का भी फायदा मिलेगा.

अगर आप हर महीने सिर्फ ₹2000 की SIP भी शुरू करते हैं, तो आने वाले समय में आप भी अमीर बन सकते हैं. छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार करने की ताकत SIP में होती है.

2000 मंथली SIP का कैलकुलेशन

मान लीजिए आपने ₹2000 की SIP शुरू की और उसे हर साल 20 परसेंट बढ़ा दिया यानी इसको आपने STP में बदला तो लम्बे समय में आप अच्छी खासी रकम निवेश कर लेंगे। इसके लिए आपको मिड कैप 150 इंडेक्स में इन्वेस्ट करना है जिसने 7 साल में 20 फीसदी का रिटर्न दिया हो। बस ऐसे में अगर हम मान लें कि आगे आने वाले में आपको 17 फीसदी का रिटर्न मिल जायेगा।

12 लाख की सालाना इनकम कैसे बनेगी?

अब सवाल है कि इस फंड से 12 लाख की इनकम कैसे मिलेगी तो ऐसे ऐसे में अगर आप 20 साल तक 2000 की SIP को 20 फीसदी हर साल STP करके आगे बढ़ाते हैं तो आपके पास 85 लाख का कार्पस जमा हो जाएगा। तो आप इसे SWP (Systematic Withdrawal Plan) में डाल सकते हैं. इसमें आप हर महीने या हर साल तय रकम निकाल सकते हैं, जबकि बाकी पैसा फंड में कंपाउंड होता रहता है. 1 करोड़ के फंड पर अगर आप 12% सालाना रिटर्न पाते हैं, तो आप आराम से ₹12 लाख सालाना (यानी 1 लाख महीने) निकाल सकते हैं. इस तरह आपकी सालाना इनकम 12 लाख होगी और मूल धन भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा. 30 -35 साल में आपके पास 7-10 करोड़ का फंड हम हो जाएगा।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article