बिजनेस

नहीं बदल सके 2000 के नोट, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, जानें कहां कर सकते हैं एक्सचेंज

How To Exchange 2000 Note: अगर यदि आपके पास 2000 रु के नोट बचे हैं तो परेशान न हों। क्योंकि ये नोट अब भी वैध हैं और लीडर टेंडर का दर्जा रखते हैं।

Image

2000 के नोट कैसे बदलें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अब भी बदले जा सकते हैं 2000 के नोट
  • आरबीआई के इश्यू ऑफिस में हो जाएंगे एक्सचेंज
  • 19 शहरों में है ऐसे ऑफिस

How To Exchange 2000 Note: 2000 रु के नोटों (Rs 2000 Note) को एक्सचेंज या जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर कर दिया गया था। अब वो डेडलाइन भी गुजर चुकी है। ऐसे में अगर यदि आपके पास 2000 रु के नोट बचे हैं तो परेशान न हों। क्योंकि ये नोट अब भी वैध हैं और लीडर टेंडर का दर्जा रखते हैं। मगर सवाल यह है कि आप इन्हें कहां जमा कर सकते हैं? आइए जानते हैं।

कितने नोट आरबीआई के पास वापस आए

7 अक्टूबर की डेडलाइन से एक दिन पहले, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि केवल 12,000 करोड़ रुपये (या 3.37 प्रतिशत) के 2000 रु के नोट सर्कुलेशन में बचे हैं। इसका मतलब है कि 2000 रुपये के कुल 96 प्रतिशत से अधिक नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए।

अब कैसे बदलें 2000 रु के नोट

आरबीआई के अनुसार 2,000 रुपये के नोट 19 आरबीआई इश्यू ऑफिस में बदले जा सकते हैं। एक बार में 20,000 रुपये की लिमिट तक ये नोट बदले जा सकते हैं। वहीं आप अपने बैंक खातों में भी 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा कर सकते हैं।

कहां-कहां ये 19 ऑफिस

  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • बेलापुर
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद
  • जयपुर
  • जम्मू
  • कानपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • नई दिल्ली
  • पटना
  • तिरुवनंतपुरम

घर बैठे ऐसे बदलें नोट

आप देश के भीतर अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए 19 आरबीआई इश्यू ऑफिस में से किसी को इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं। यानी आप इंडिया पोस्ट के जरिए 2000 रु के नोट भेजेंगे आरबीआई को और वो उतनी ही राशि आपके अकाउंट में जमा करा देगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article