Emergency Fund AI Plan For ₹10 Lakh Salary : ग्लोबल मंदी की आहट के बीच हर तरफ छंटनी के बादल मंडरा रहे हैं। खासतौर पर टेक सेक्टर में उथल-पुथल मची है। ऐसे में अगर आपकी सालाना सैलरी 10 लाख रुपये के आसपास है, तो आपको कितना इमर्जेंसी फंड बनाना चाहिए, ताकि नौकरी जाने की स्थिति में जीवन कुछ दिनों तक सामान्य चल सके और और आप दूसरी नौकरी या विकल्प तलाश सके?
बड़ी चेतावनी देता है AI का जवाब
इस सवाल का जवाब ChatGPT ने बहुत कुशलता के साथ दिया है। हमने जब ये सवाल AI से पूछा गया तो उसका कैलकुलेशन लाखों सैलरीड प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा वेक-अप कॉल बन गया। हमने AI से पूछा कि अगर सालाना सैलरी 10 लाख रुपये है, तो उसे कितना Emergency Fund बनाना चाहिए। AI ने इसे लेकर जो जवाब दिया, वो चौंकाने वाला है। क्योंकि, इसमें केवल सेविंग नहीं, बल्कि नौकरी जाने के बाद के सर्वाइवल का भी पूरा प्लान दिया गया है।
इन हैंड सैलरी के हिसाब से प्लान
AI के मुताबिक 10 लाख रुपये सालाना कमाने वाले व्यक्ति की इन-हैंड सैलरी टैक्स और PF कटने के बाद करीब 70,000 से 75,000 रुपये महीना बैठती है। ऐसे में अगर किसी का मासिक खर्च 40,000 से 50,000 रुपये है, तो उसे कम से कम 6 से 12 महीने का Emergency Fund जरूर बनाना चाहिए। ChatGPT की मानें तो 10 लाख सालाना वेतन वाले प्रोफेशनल्स के पास कम से कम 3 लाख से 6 लाख रुपये कैश Emergency Fund होना चाहिए। इसके साथ ही अगर व्यक्ति शादीशुदा है, होम लोन या बच्चों की जिम्मेदारी है, तो यह रकम 8 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
नई नौकरी आसान नहीं
ChatGPT ने एक और कड़वी हकीकत से भी रूबरू कराते हुए कहा है कि मौजूदा जॉब मार्केट पहले जैसा नहीं रहा। पहले जहां नई नौकरी मिलने में 1-2 महीने लगते थे, अब कई प्रोफेशनल्स को 6 महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में केवल SIP और लॉन्ग टर्म निवेश पर निर्भर रहना जोखिम भरा हो सकता है। लिहाजा, कम से कम 6 महीने का इमर्जेंसी फंड बनाना जरूरी है।
इमर्जेंसी फंड बचत नहीं
AI ने Emergency Fund को निवेश से पूरी तरह अलग रखने की सलाह दी है। इसका मतलब यह पैसा शेयर बाजार, क्रिप्टो या हाई रिस्क एसेट में नहीं, बल्कि सेविंग अकाउंट में या फिर ऐसे लिक्विड फंड या FD में होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।
| मासिक इन-हैंड सैलरी (₹75,000 मानकर) | खर्च/बचत का प्रकार | हर महीने कितनी रकम रखें |
|---|---|---|
| घर और जरूरी खर्च | किराया, राशन, बिजली, यात्रा आदि | ₹30,000 |
| EMI और लोन | होम लोन, कार लोन, क्रेडिट कार्ड EMI | ₹10,000 |
| इमरजेंसी फंड | नौकरी जाने या संकट के समय के लिए बचत | ₹12,000 |
| निवेश | SIP, म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार, NPS | ₹10,000 |
| बीमा | हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस | ₹3,000 |
| लाइफस्टाइल खर्च | घूमना, शॉपिंग, OTT, बाहर खाना | ₹5,000 |
| स्किल डेवलपमेंट | कोर्स, नई स्किल और सर्टिफिकेशन | ₹2,000 |
| अतिरिक्त कैश बैकअप | अचानक आने वाले छोटे खर्च | ₹3,000 |
क्यों नहीं बना पाते इमर्जेंसी फंड
बडे़ मेट्रो शहरों के बेहिसाब खर्चों की वजह से अक्सर अच्छी सैलरी के बावजूद लोग Emergency Fund नहीं बना पाए हैं। ज्यादातर लोगों की सैलरी EMI, महंगाई और लाइफस्टायल से जुड़े खर्चों में चली जाती है। ऐसे में आमतौर पर सैलरी बचत और इमर्जेंसी फंड बनाने तक के लिए बच ही नहीं पाती है।
