बिजनेस

जून 2026 में कौन सा Bank दे रहा है सबसे सस्ता Home Loan? देखें पूरी लिस्ट

अगर आप भी होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको अलग-अलग बैंकों की ओर से दी जा रही लेटेस्ट ब्याज दरों की जानकारी होनी चाहिए।

Image

होम लोन रेट्स (Photo: iStock)

अगर आप भी होम लोन (Home Loan) लेने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। जून 2026 में अलग-अलग बैंक अलग-अलग ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। इसके बावजूद बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने अपनी लेटेस्ट होम लोन ब्याज दरों की जानकारी जारी की है। ऐसे में जिन लोगों का होम लोन रेपो रेट से जुड़ा हुआ है, उन्हें समय-समय पर ब्याज दरों में होने वाले बदलावों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

रेपो रेट का असर होम लोन पर

आमतौर पर रेपो रेट में बदलाव का सीधा असर होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसी फ्लोटिंग रेट वाली लोन स्कीम पर पड़ता है। हालांकि फिक्स्ड रेट लोन पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए रेपो रेट आधारित होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए बैंक की नई ब्याज दरों की जानकारी रखना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

कम ब्याज दर पर कैसे मिलता है लोन

होम लोन की ब्याज दरें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें ग्राहक का क्रेडिट स्कोर, आय की स्थिरता, लोन राशि, लोन अवधि और वित्तीय रिकॉर्ड प्रमुख हैं। जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर बेहतर होता है और जिन्होंने पहले वित्तीय अनुशासन बनाए रखा होता है, उन्हें आमतौर पर कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना रहती है।

कौन-सा बैंक दे रहा है सस्ता होम लोन

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक SBI की बात करें तो बैंक फिलहाल 7.25 प्रतिशत से 8.55 प्रतिशत के बीच होम लोन ऑफर कर रहा है। जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक है और जिनकी आय स्थिर मानी जाती है, उन्हें अपेक्षाकृत कम ब्याज दर का लाभ मिल सकता है। वहीं कमजोर क्रेडिट प्रोफाइल वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज देना पड़ सकता है। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC Bank की होम लोन ब्याज दरें वर्तमान में 7.75 प्रतिशत से 13.20 प्रतिशत तक हैं। यह दरें वेतनभोगी और स्व-रोजगार दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होती हैं।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी आकर्षक होम लोन दरें दे रहा है। बैंक के अनुसार 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर अगर अवधि 10 वर्ष तक है तो ब्याज दर 8.20 प्रतिशत है। वहीं 10 वर्ष से अधिक अवधि वाले लोन पर यह दर 8.70 प्रतिशत है। हालांकि यह दर उन ग्राहकों के लिए है जिनका सिबिल स्कोर 800 या उससे अधिक है।

बैंकब्याज दर
SBI7.25% – 8.55%
HDFC Bank7.75% – 13.20%
PNB8.20%
Bank of Maharashtra7.10% – 9.15%
Bank of India7.10% से शुरू
Axis Bank8.00% – 8.85%
Kotak Mahindra Bank7.60% से शुरू
Yes Bank8.65% से शुरू
Canara Bank7.15% – 10.00%
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article