बिजनेस

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक करेगा ‘परिवर्तन’ पहल के पांच लाख किसानों की मदद, 2025 तक बढ़ाएगा उनकी आमदनी

HDFC Bank: 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘परिवर्तन’ भारत के सबसे बड़े सीएसआर कार्यक्रमों में से एक बन गया है। यह पहल 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की शुरुआत 2014 में देशभर के समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए की गई थी।

Image

एचडीएफसी बैंक पांच लाख किसानों की मदद करेगा

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक की नई पहल
  • शुरू किया परिवर्तन अभियान
  • किसानों को मिलेगा सपोर्ट

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल ‘परिवर्तन’ के तहत 2025 तक 60,000 रुपये सालाना से कम आय वाले पांच लाख सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक के डिप्टी एमडी कैजाद एम भरूचा ने कहा, ‘‘ग्रामीण विकास पर बैंक का ध्यान सतत विकास को बढ़ावा देने और कमजोर समुदायों की बेहतरी के लिए हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

ये भी पढ़ें -

सबसे बड़े सीएसआर कार्यक्रमों में से एक

भरूचा ने ने कहा कि 2014 में अपनी शुरुआत के बाद से ‘परिवर्तन’ भारत के सबसे बड़े सीएसआर कार्यक्रमों में से एक बन गया है। यह पहल 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ की शुरुआत 2014 में देशभर के समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए की गई थी।

5,100 करोड़ रुपये से अधिक का सीएसआर खर्च

पिछले दशक में 5,100 करोड़ रुपये से अधिक के सीएसआर व्यय के साथ परिवर्तन ने लगातार स्थायी आजीविका के साधन देने और सतत विकास को बढ़ावा देकर व्यक्तियों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बैंक अपनी सीएसआर पहल के तहत लगभग दो लाख व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है।

इसके अलावा सिंचाई के साधनों को बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार और मेधावी वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति देने की पहल शुरू करने की भी योजना है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article