बिजनेस

Reliance Retail: रिलायंस रिटेल जमकर कर रही विस्तार, किराना स्टोर में नए सामान कराए उपलब्ध, लोकल बिक्री पर बढ़ाया फोकस

Reliance Retail: नई पहल के तहत रिलायंस रिटेल अब अपने स्टोर में बदलाव ला रही है और नॉन-फूड और सामान्य वस्तुओं के लिए अधिक व्यापार क्षेत्र अलॉट कर रही है। यह एक ऐसा सेगमेंट है, जो किराना और परिधान जैसे अन्य सेगमेंट्स की तुलना में अधिक मार्जिन देता है।

Image

रिलायंस रिटेल कर रही विस्तार

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस रिटेल कर रही विस्तार
  • किराना स्टोर में नए सामान आ रहे
  • लोकल बिक्री पर है फोकस

Reliance Retail: देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने मार्जिन में सुधार के लिए अपने किराना स्टोर में नॉन-फूड और सामान्य वस्तुओं के व्यापार क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि की है। उद्योग के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस कदम से कंपनी अपने ई-कॉमर्स मंच जियोमार्ट के जरिये स्थानीय बिक्री को बढ़ावा देना चाहती है। रिटेल विक्रेता कंपनी जियोमार्ट के जरिये अपने स्मार्ट और स्मार्ट बाजार स्टोर को जोड़ रही है, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक विविधता मिल रही है।

ये भी पढ़ें -

स्टोर में कर रही बदलाव

नई पहल के तहत रिलायंस रिटेल अब अपने स्टोर में बदलाव ला रही है और नॉन-फूड और सामान्य वस्तुओं के लिए अधिक व्यापार क्षेत्र अलॉट कर रही है। यह एक ऐसा सेगमेंट है, जो किराना और परिधान जैसे अन्य सेगमेंट्स की तुलना में अधिक मार्जिन देता है।

आगे क्या है प्लान

ताजा जून तिमाही में रिलायंस रिटेल का ऑपरेशन से टैक्स से पहले का लाभ (एबिटा) मार्जिन 8.2 प्रतिशत था, जो सालाना आधार पर 0.3 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में इसका एबिटा मार्जिन 8.5 प्रतिशत था, जिसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत का सुधार हुआ।

रिलायंस रिटेल का लक्ष्य अगले 3-4 साल में अपने कारोबार को दोगुना करना है। कंपनी साथ ही अपने मार्जिन में सुधार करने की कोशिश भी कर रही है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article