बिजनेस

HDFC Bank Share: 34% रिटर्न दे सकता है HDFC Bank का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दिया 2010 रु का टार्गेट

HDFC Bank Share Price Target: जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 12 अप्रैल की रिपोर्ट में एचडीएफसी बैंक के शेयर को मौजूदा मार्केट रेट पर खरीदने की सलाह दी है। इसने स्टॉक का टार्गेट प्राइस 2010 रु रखा है, जो इसके मौजूदा भाव से 34 फीसदी अधिक है। यानी ये मौजूदा स्तर से 34 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

फायदा करा सकता है HDFC Bank का शेयर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • तगड़ा रिटर्न दे सकता है HDFC Bank
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी शेयर खरीदने की सलाह
  • 2010 रु का दिया है टार्गेट

HDFC Bank Share Price Target: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए फाइनेंशियल नतीजों पर विचार करने और उन्हें मंजूरी देने के लिए एचडीएफसी बैंक के बोर्ड की बैठक शनिवार 20 अप्रैल 2024 को होगी। इसके अलावा बैंक का बोर्ड वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की भी घोषणा कर सकता है। इस बीच ईरान-इजराइल युद्ध के बीच शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आई है, जिससे एचडीएफसी बैंक का शेयर भी कमजोर हुआ है। करीब 2 बजे बीएसई पर बैंक का शेयर 18.95 रु या 1.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 1500 रु पर है। मगर ये शेयर अच्छा प्रॉफिट करा सकता है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 12 अप्रैल की रिपोर्ट में एचडीएफसी बैंक के शेयर को मौजूदा मार्केट रेट पर खरीदने की सलाह दी है। इसने स्टॉक का टार्गेट प्राइस 2010 रु रखा है, जो इसके मौजूदा भाव से 34 फीसदी अधिक है। यानी ये मौजूदा स्तर से 34 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कब-कब दिया बैंक ने डिविडेंड

पिछले कुछ सालों में बैंक ने अपने शेयरधारकों को लगातार डिविडेंड दिया है। 29 जून, 2021 को इसने 6.5 रु, 12 मई 2022 को इसने 15.5 रु और 16 मई 2023 को बैंक ने 19 रु प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। यानी बैंक लगातार डिविडेंड देता रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article