बिजनेस

Stocks To Buy: एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में कमाई का मौका, एक्सपर्ट ने दी निवेश की सलाह

Stock To Buy: एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में काफी समय से सुस्ती चल रही थी। मगर अब इनमें तेजी का दौर शुरू हो सकता है।

Image

एचडीएफसी बैंक और रिलायंस में कमाई का मौका

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • संजीव भसीन ने दी दो शेयरों में निवेश की सलाह
  • इनमें एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल
  • शुरू हो सकती है तेजी

Stocks To Buy: इस समय शेयर बाजार में तेजी जारी है। आज भी सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। इस बीच आईआईएफएल के निदेशक संजीव भसीन, जो कि फेमस शेयर बाजार एक्सपर्ट ने दो शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। इन दो शेयरों में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) शामिल हैं। भसीन का मानना है कि इन शेयरों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। उन्होंने ये भी कहा है कि एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में काफी समय से सुस्ती चल रही थी। मगर अब इनमें तेजी का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि उन्होंने इन शेयरों के लिए कोई टार्गेट प्राइस नहीं रखा है। मगर भसीन ने कुछ और भी शेयरों में निवेश की सलाह दी है और उनके लिए टार्गेट प्राइस भी तय किए हैं।

ये भी पढ़ें -

अडानी पोर्ट्स के लिए टार्गेट

संजीव भसीन ने अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट और डीसीबी बैंक में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने अडानी पोर्ट्स के लिए 1290 रु का टार्गेट रखा है, जबकि इसका शेयर आज 1202 रु पर बंद हुआ। शेयर के लिए 1170 रुपए का स्टॉप लॉस है। यानी अगर ये इस भाव तक गिरे तो और गिरने का इंतजार न करें और घाटा काट कर निकल जाएं।

इन शेयरों के लिए दिया है टार्गेट

  • अंबुजा सीमेंट के लिए टार्गेट 560 रुपए और 502 रुपए का स्टॉप लॉस है
  • डीसीबी बैंक के शेयरों के लिए टार्गेट 180 रु और 145 रुपए का स्टॉप लॉस है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article