बिजनेस

HDFC बैंक ने कर्ज किया महंगा,बढ़ेगी EMI लेकिन होम लोन ग्राहकों पर कम असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 03:59 PM IST

HDFC Bank Hikes MCLR:बैंक के कर्ज महंगा होने से कार लोन, दोपहिया लोन, पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर सीधा असर होगा। जिन ग्राहकों ने फ्लोटिंग रेट पर कर्ज ले रखा है। उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। वहीं नए लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा।

Image

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए कर्ज हुआ महंगा

HDFC Bank Hikes MCLR:प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank ने भी अपना कर्ज महंगा कर दिया है। बैंक ने अपने सभी कस्टमर्स के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) रेट में 0.05 -0.15 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। नई ब्याज दरें सोमवार 8 मई, 2023 से लागू हो गई हैं। बैंक के इस कदम से उसके ग्राहकों पर सीधा असर होगा। हालांकि इस फैसले से होम लोन ग्राहकों पर कम असर होगा। ऐसा इसलिए हैं कि ग्रुप के ज्यादातर होम लोन हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC से दिए जाते हैं। ऐसे में होम लोन लेने वाले ज्यादातर ग्राहक इस बढ़ोतरी के दायरे में नहीं आएंगे। क्योंकि HDFC ने प्रमुख ब्याज दरों फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

इन ग्राहकों पर ज्यादा असर

बैंक के कर्ज महंगा होने से कार लोन, दोपहिया लोन, पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों पर सीधा असर होगा। जिन ग्राहकों ने फ्लोटिंग रेट पर कर्ज ले रखा है। उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी। वहीं नए लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा।

HDFC बैंक द्वारा वेबसाइट पर जारी की घई जानकारी के अनुसार ओवरनाइट के लिए MCLR 7.95 फीसदी हो गया है। जबकिए एक महीने के लिए 8.10 फीसदी, 3 महीने पर 8.40 फीसदी, 6 महीने पर 8.80 फीसदी, 1 साल पर 9.05 फीसदी ,. 2 साल पर 9.10 फीसदी और 3 साल के लिए 9.20 फीसदी हो गया है।

HDFC और HDFC बैंक का होगा विलय

एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के विलय का ऐलान पिछले साल अप्रैल में किया गया । इसके करीब 40 अरब डॉलर की डील हुई थी। ऐसा माना जा रहा है बैंक और फाइनेंस कंपनी का विलय जुलाई 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (HDFC) के कस्टमर HDFC बैंक के हो जाएंगे। इस विलय प्रक्रिया से सबसे ज्यादा असर फाइनेंस कंपनी HDFC के होम लोन ग्राहकों पर पड़ने वाला है। क्योंकि वह फिर बैंक के कस्टमर हो जाएंगे और उनके कर्ज आदि बैंक के आधार पर तय होंगे

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article