बिजनेस

HDFC Bank में 1 लाख की FD पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, देखें 1-10 साल में कितना बढ़ जाएगा पैसा

अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो बैंक एफडी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। एचडीएफसी बैंक की ओर से एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है।

Image

HDFC Bank में 1 लाख की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (AI Generated Image)

अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो बैंक एफडी (Bank FD) आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एफडी में निवेश करने पर आपको पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि जो लोग बाजार के उतार-चढ़ाव से बचते हुए अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं, उनके बीच एफडी काफी लोकप्रिय है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में शामिल एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) भी अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक की ओर से एफडी पर 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

1 लाख की एफडी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

अगर आप बहुत ज्यादा रकम निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 1 लाख रुपये की एफडी भी खुलवा सकते हैं। हालांकि, आपको मिलने वाला रिटर्न इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने कितने समय के लिए एफडी कराई है और उस अवधि के लिए बैंक की ब्याज दर कितनी है। सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलता है, जिससे मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी अधिक हो जाती है।

उदाहरण के लिए अगर आप 1 लाख रुपये की एफडी 1 साल के लिए करवाते हैं तो 6.25 प्रतिशत की दर से मैच्योरिटी पर करीब 1,06,398 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए इसी अवधि और रकम पर मैच्योरिटी राशि करीब 1,06,923 रुपये होगी।

FD अवधिसामान्य नागरिक ब्याज दरसीनियर सिटीजन ब्याज दरनिवेश राशिसामान्य नागरिक ब्याजसामान्य नागरिक मैच्योरिटीसीनियर सिटीजन ब्याजसीनियर सिटीजन मैच्योरिटी
1 साल6.25%6.75%₹1,00,000₹6,398₹1,06,398₹6,923₹1,06,923
2 साल6.45%6.95%₹1,00,000₹13,657₹1,13,657₹14,780₹1,14,780
3 साल6.45%6.95%₹1,00,000₹21,162₹1,21,162₹22,962₹1,22,962
4 साल6.50%7.10%₹1,00,000₹29,422₹1,29,422₹32,513₹1,32,513
5 साल6.40%6.90%₹1,00,000₹37,365₹1,37,365₹40,784₹1,40,784
6 साल6.15%6.65%₹1,00,000₹44,229₹1,44,229₹48,551₹1,48,551
7 साल6.15%6.65%₹1,00,000₹53,300₹1,53,300₹58,672₹1,58,672
8 साल6.15%6.65%₹1,00,000₹62,948₹1,62,948₹69,490₹1,69,490
9 साल6.15%6.65%₹1,00,000₹73,203₹1,73,203₹81,045₹1,81,045
10 साल6.15%6.65%₹1,00,000₹84,110₹1,84,110₹93,396₹1,93,396

अब अगर एफडी की अवधि बढ़ाई जाए तो मैच्योरिटी राशि भी लगातार बढ़ती जाती है। जैसे समान निवेश पर 10 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहक को 1,84,110 रुपये और सीनियर सिटीजन को 1,93,396 रुपये मिल सकते हैं। इस तरह लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की वजह से 1 लाख रुपये की जमा राशि काफी बढ़ सकती है।

एफडी खुलवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एफडी खुलवाने से पहले सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, बल्कि बैंक की विश्वसनीयता, एफडी की अवधि, मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम, समय से पहले एफडी तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और मिलने वाले ब्याज पर टैक्स जैसी बातों की भी जांच करनी चाहिए। अपनी जरूरत के हिसाब से एफडी की अवधि चुनें, क्योंकि लंबे समय के लिए पैसा लॉक करने से पहले यह देखना जरूरी है कि बीच में पैसों की जरूरत तो नहीं पड़ेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article