बिजनेस

HDFC Bank Q3 Results: एचडीएफसी बैंक को हुआ 34% ग्रोथ के साथ 16373 करोड़ रु का प्रॉफिट, ब्याज इनकम 24% बढ़ी

HDFC Bank Q3 Financial Results: एचडीएफसी बैंक द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के अनुसार इसकी कुल आमदनी तिमाही में 81,720 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 51,208 करोड़ रुपये रही थी।

Image

एचडीएफसी बैंक Q3 फाइनेंशियल रिजल्ट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एचडीएफसी बैंक ने कमाया 16373 करोड़ रु का प्रॉफिट
  • 34 फीसदी का हुआ इजाफा
  • शुद्ध ब्याज इनकम में 24% बढ़ोतरी

HDFC Bank Q3 Financial Results: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए। बैंक का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में साल दर साल आधार पर 34 प्रतिशत बढ़ कर 16,373 करोड़ रुपये रहा। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 12,259 करोड़ रुपये रहा था। एचडीएफसी बैंक द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के अनुसार इसकी कुल आमदनी तिमाही में 81,720 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 51,208 करोड़ रुपये रही थी। जबकि इसकी शुद्ध ब्याज इनकम (NII) 22990 करोड़ रु से 23.9 फीसदी बढ़कर 28,470 करोड़ रु रही।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा एनपीए रेशियो

बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) 1.26 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 1.23 प्रतिशत रहा था। दूसरी ओर, तिमाही के लिए शुद्ध एनपीए अनुपात पिछले साल के 0.33 प्रतिशत की तुलना में 0.31 प्रतिशत रहा।

एचडीएफसी बैंक की डिपॉजिट

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में, बैंक की कुल जमा 27.7 प्रतिशत बढ़कर 28.47 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 22.29 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं चालू खाता और बचत खाता जमा में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी बचत खाता जमा 5.79 लाख करोड़ रुपये और चालू खाता जमा 2.58 लाख करोड़ रुपये रही।

टोटल एडवांस कितने रहे

बैंक की कुल एडवांस राशि 62.4 प्रतिशत बढ़कर 24.69 लाख करोड़ रुपये हो गई। बैंक के घरेलू खुदरा लोन में 111 प्रतिशत की वृद्धि हुई, बैंक के कमर्शियल और ग्रामीण लोन में 31.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आज एचडीएफसी बैंक का शेयर 7.10 रु या 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 1678.95 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर बैंक की मार्केट कैपिटल 12.76 लाख करोड़ रु है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article