Tata Consumer Products Stock Price Target: पिछले पांच सालों में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (टीसीपीएल) का स्टॉक प्राइस बढ़कर 5 गुना से अधिक हो गया है। पांच सालों में ये 215.95 रु से चढ़कर 1143.80 रु पर पहुंच गया है। इस समय ये 1143.80 रु पर पहुंच गया है। अब कंपनी ने दो अन्य कंपनियों को खरीदने का ऐलान किया है। टाटा कंज्यूमर कैपिटल फूड्स और ऑर्गेनिक इंडिया को खरीदेगी। इसके साथ ही कंपनी पैकेज्ड फूड सेगमेंट में एंट्री करेगी। यह कदम कंपनी को नेस्ले और आईटीसी के साथ सीधे मुकाबले में ले आएगा। इसका कंपनी के शेयरधारकों और संभावित निवेशकों को क्या फायदा मिल सकता है आगे जानिए।
ये भी पढ़ें -
आगे कहां तक जा सकता है टाटा कंज्यूमर का शेयर
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा कंज्यूमर के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके साथ ही टाटा कंज्यूमर के शेयर के लिए इसने 1130 रु का टार्गेट रखा है। यानी मौजूदा स्तरों से टाटा कंज्यूमर का शेयर 16.3 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
कितना है 52 हफ्तों का शिखर
टाटा कंज्यूमर का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 1165 रु तक ऊपर चढ़ा है, जबकि नीचे की ओर 685 रु तक फिसला है। मौजूदा स्तर (1,143.80 रु) पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.06 लाख करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
