बिजनेस

HDFC HDB Financial IPO: 103 रु चल रहा एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का GMP, 25 जून को खुलेगा IPO, हो जाइए तैयार

HDFC HDB Financial Services IPO GMP: एचडीएफसी बैंक की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO 25 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा। इस IPO में 2,500 करोड़ रुपये के नये शेयर और एचडीएफसी बैंक की तरफ से 10,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे।

Image

जल्द खुलेगा HDFC HDB Financial का IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द खुलेगा HDFC HDB Financial का IPO
  • 103 रु चल रहा GMP
  • एचडीएफसी बैंक की सब्सिडियरी है ये कंपनी

HDFC HDB Financial Services IPO GMP: एचडीएफसी बैंक की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO 25 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा। इस IPO में 2,500 करोड़ रुपये के नये शेयर और एचडीएफसी बैंक की तरफ से 10,000 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। कंपनी ने अपने कर्मचारियों और एचडीएफसी बैंक के एलिजिबल शेयरधारकों के लिए शेयर रिजर्व रखे हैं। इस समय एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल में 94.3% हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें -

ब्रांच, रेवेन्यू और प्रॉफिट

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के पास 1,680 ब्रांचों का नेटवर्क है और इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) पोर्टफोलियो काफी डाइवर्सिफाई है, जिसमें रिटेल और SME फाइनेंसिंग पर काफी जोर दिया जाता है। कंपनी के मेन लोन सेगमेंट में ऑटो फाइनेंसिंग और संपत्ति पर सिक्योर्ड लोन शामिल हैं।

मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में, कंपनी ने 5.3 अरब रुपये का प्रॉफिट और 26.2 अरब रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। इस अवधि तक इसका कुल लोन पोर्टफोलियो 1.07 लाख करोड़ रुपये था।

कितना चल रहा GMP

IPO के शेयर अलॉटमेंट की प्रोसेस 30 जून को पूरी होने की उम्मीद है। रिफंड 1 जुलाई को शुरू होंगे, और उसी दिन आवंटियों के डीमैट खातों में शेयर जमा किए जाएंगे। शेयर 2 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 103 रुपये चल रहा है, जो लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article