बिजनेस

NSE IPO: कब आएगा NSE का IPO? सेबी ने दे दिया बड़ा अपडेट ! रखें तैयारी

NSE IPO: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ पर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि सेबी ने प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ के लिए बड़ी बाधाओं को दूर कर दिया है। इसके साथ ही, एनएसई अपने आईपीओ के एक कदम और करीब पहुंच गया है। सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने कहा कि एनएसई आईपीओ के लिए कोई बाधा नहीं बची है।

Image

जल्द आएगा NSE का IPO

KEY HIGHLIGHTS
  • NSE लाएगी आईपीओ
  • सेबी ने उठाया बड़ा कदम
  • आईपीओ लॉन्च प्रोसेस में आएगी तेजी

NSE IPO: कैपिटल मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ पर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि सेबी ने प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ के लिए बड़ी बाधाओं को दूर कर दिया है। इसके साथ ही, एनएसई अपने आईपीओ के एक कदम और करीब पहुंच गया है। सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने कहा कि एनएसई आईपीओ के लिए कोई बाधा नहीं बची है। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसई कानूनी औपचारिकताओं पर काम कर रहा है, बस कुछ राशि का भुगतान करने की जरूरत है, और कुछ लंबित मामलों को अभी भी सुलझाया जा रहा है। यानी इनके बाद एनएसई का आईपीओ आ सकता है।

ये भी पढ़ें -

और क्या है अपडेट

बाजार नियामक ने एनएसई आईपीओ के लिए और रास्ता साफ कर दिया है, जिससे क्लियरिंग कॉरपोरेशन को एक्सचेंजों से अलग करने के प्रस्ताव पर रोक लग गई है। इस बीच, चेयरमैन ने कहा कि सीसीआईएल को पैरेंट एक्सचेंज से अलग करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार सेबी स्ट्रक्चरल बदलावों के बजाय क्लियरिंग और ट्रेडिंग फीस को अलग करने पर फोकस कर सकता है। इस फैसले से एनएसई आईपीओ के लिए प्रमुख बाधाएं दूर हो गई हैं।

8 साल से अटका है IPO

एनएसई का आईपीओ करीब 8 साल से अटका हुआ है। एक्सचेंज ने सबसे पहले 2016 में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे, ताकि मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकें, जो 22 फीसदी शेयर जनता को बेचना चाहते थे। हालांकि, बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ के लिए अपनी मंजूरी नहीं दी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article