बिजनेस

HCC Rights Issue: एचसीसी लाएगी 350 करोड़ रु का राइट्स इश्यू, सिविल कंस्ट्रक्शन में करेगी पैसे का इस्तेमाल

HCC Rights Issue 2024: एचसीसी लगभग 350 करोड़ रु जुटाएगी। राइट्स इश्यू के तहत कंपनी को रेगुलेटरी मंजूरी लेना, रिकॉर्ड डेट पर एलिजिबल शेयरधारकों को इक्विटी शेयरों की ऑफरिंग और जारी करना शामिल है।

Image

एचसीसी लाएगी 350 करोड़ रु का राइट्स इश्यू

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HCC लाएगी 350 करोड़ का राइट्स इश्यू
  • सिविल कंस्ट्रक्शन में करेगी पैसे का इस्तेमाल
  • ग्रोथ प्लान पर करेगी फोकस

HCC Rights Issue 2024: हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एचसीसी) ने हाल ही में राइट्स इश्यू का ऐलान किया है। राइट्स इश्यू कंपनियों के लिए अपने शेयरधारकों से फंड जुटाने का एक सामान्य तरीका है। एचसीसी के राइट्स इश्यू को इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 3 अगस्त, 2023 और 8 फरवरी, 2024 को हुई पिछली बैठकों में मंजूरी दे दी थी। एचसीसी लगभग 350 करोड़ रु जुटाएगी। राइट्स इश्यू के तहत कंपनी को रेगुलेटरी मंजूरी लेना, रिकॉर्ड डेट पर एलिजिबल शेयरधारकों को इक्विटी शेयरों की ऑफरिंग और जारी करना शामिल है।

ये भी पढ़ें -

राइट्स इश्यू में दिए जाते हैं सस्ते शेयर

राइट्स इश्यू में एलिजिबल शेयरधारकों को मार्केट रेट की तुलना में कम रेट पर शेयर खरीदने का मौका दिया जाता है। इस कदम का मकसद कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति को मजबूत करना और ग्रोथ इनिशिएटिव को सपोर्ट करना है।

एचसीसी कितने पर बेचेगी शेयर

राइट्स इश्यू कमेटी ने लगभग 21 रु प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 166,666,666 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को मंजूरी दे दी है, जिसमें लगभग 20 रु प्रति शेयर का प्रीमियम भी शामिल है। इससे एचसीसी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल लगभग 151.30 करोड़ रु से बढ़कर लगभग 167.96 करोड़ रु हो गई है।

क्या करेगी पूँजी का

इस कदम से कंपनी में नई पूंजी आने की उम्मीद है, जिससे ये अपने स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाने और सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में डेवलपमेंट अपॉर्च्युनिटीज का लाभ उठाने के लिए तैयार होगी। बीते शुक्रवार को एचसीसी का शेयर बीएसई पर 0.76 रु या 1.98 फीसदी की तेजी के साथ 37.72 रु पर बंद हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article