बिजनेस

Exide Industries: एक्साइड इंडस्ट्रीज ने 1 साल में किया पैसा डबल, आगे और कराएगा फायदा, एक्सपर्ट ने दिया 455 रु का टार्गेट

Exide Industries Share Price Target: एक्साइड का मौजूदा भाव 383.80 रु पर है। ये 455 रु तक जाने में 18.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। बीते एक साल में इसने 111.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया है।

Image

एक्साइड इंडस्ट्रीज ने 1 साल में किया पैसा डबल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्साइड इंडस्ट्रीज ने 1 साल में किया पैसा डबल
  • आगे और करा सकता है फायदा
  • 455 रु का है टार्गेट प्राइस

Exide Industries Share Price Target: एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर सोमवार के कारोबार में 19 प्रतिशत से अधिक उछलकर ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार को एक्साइड का शेयर 398.05 रु तक गया, जो शेयर का नया ऑल-टाइम हाई है। मंगलवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 6.80 रु या 1.80 फीसदी की मजबूती के साथ 383.80 रु पर बंद हुआ। दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपनी किआ कॉरपोरेशन और हुंडई मोटर ने भारत में ईवी बैटरी के लोकलाइजेशन के लिए एक्साइड की सब्सिडियरी कंपनी एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ समझौता किया है, जिससे इसके शेयर में तेजी आई है। इसका शेयर और मजबूत हो सकता है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर टार्गेट

च्वाइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट देवेन मेहता ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक्साइड इंडस्ट्रीज के लिए एक इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी बताई है। उनके अनुसार इस शेयर में तेजी का ट्रेंड है और कई टेक्निकल इंडिकेटर्स पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। उन्होंने एक्साइड में शॉर्ट टर्म के लिए 455 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ निवेश की सलाह दी है।

एक्साइड का मौजूदा भाव 383.80 रु पर है। ये 455 रु तक जाने में 18.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। बीते एक साल में इसने 111.7 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक हो गया है।

किस रेट पर खरीदें शेयर

मेहता ने शेयर की कीमत में संभावित गिरावट का फायदा उठाने के लिए, इसमें गिरावट आने पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने 345 रुपये के आसपास एक्साइड के शेयर खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 320 रुपये का स्टॉप-लॉस भी दिया है। यानी अगर ये 320 रु तक गिरता है तो शेयर बेचकर निकल जाएं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article