बिजनेस

HAL Share Target: साल भर में HAL ने दिया 143 फीसदी रिटर्न, अब क्या रखें रणनीति, जानें एक्सपर्ट की राय

HAL Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट एसएमसी ग्लोबल के सौरभ जैन ने एचएएल के शेयर पर अपनी राय व्यक्त की है। उनके मुताबिक ये डिफेंस पीएसयू अच्छी है। नतीजे भी ठीक रहे हैं। मगर वे इसमें वैल्यूएशन की समस्या मानते हैं।

Image

HAL ने दिया 143 फीसदी रिटर्न

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HAL ने दिया 143 फीसदी रिटर्न
  • एक साल में कराया फायदा
  • एक्सपर्ट ने दी होल्ड करने की सलाह

HAL Share Price Target: मंगलवार के कारोबार में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) या एचएएल के शेयर में मजबूती दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर करीब सवा 3 बजे 134.90 रु या 2.88 फीसदी की मजबूती के साथ 4821 रु पर है। एचएएल उन शेयरों में से एक है, जिन्होंने निवेशकों को लगातार शानदार रिटर्न दिया है। आगे एचएएल के लिए क्या स्ट्रेटेजी रखें, जानिए एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

होल्ड करने की सलाह

ईटी नाउ स्वदेश के साथ मार्केट एक्सपर्ट एसएमसी ग्लोबल के सौरभ जैन ने एचएएल के शेयर पर अपनी राय व्यक्त की है। उनके मुताबिक ये डिफेंस पीएसयू अच्छी है। नतीजे भी ठीक रहे हैं। मगर वे इसमें वैल्यूएशन की समस्या मानते हैं।

ये शेयर थोड़ा गिरा है। मगर ये शेयर 10 गुना बुक वैल्यू पर है। वहीं इसका PE करीब 38-40 गुना पर है। इसलिए जैन ने कहा है कि जिन लोगों ने ये शेयर लंबे समय के लिए खरीदा है, तो होल्ड करना चाहिए।

एवरेज न करने की सलाह

जैन ने एवरेज न करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि शेयर से कमाई होने में साल भर का समय भी लग सकता है। उन्होंने कहा है कि शेयर में बाउंस बैक पर निकला भी सकता है।

शेयर ने दिया कितना रिटर्न

  • एक महीने में ये 5.03 फीसदी और 6 महीनों में 50 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 70.5 फीसदी चढ़ा है
  • एक साल में ये 143 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article