बिजनेस

Vedanta Dividend: वेदांता FY25 में देने जा रही तीसरी बार डिविडेंड, लेना है तो ये डेट कर लें नोट

Vedanta Dividend 2024: वेदांता ने तीसरे डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर, 2024 तय की गई है। कंपनी के पास इस समय 17.4 लाख छोटे शेयरहोल्डर हैं। यानी जून तिमाही के अंत तक 2 लाख रुपये से कम की शेयर पूंजी वाले शेयरधारक 17.4 लाख हैं।

Image

वेदांता देगी डिविडेंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता देगी डिविडेंड
  • FY25 का तीसरा डिविडेंड
  • 10 सितंबर रिकॉर्ड डेट

Vedanta Dividend 2024: अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता ने चालू वित्त वर्ष के लिए 20 रुपये प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष (FY25) के लिए अब तक कुल डिविडेंड पेमेंट राशि 13,474 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 26 जुलाई को चार रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी थी, जो 1,564 करोड़ रुपये है। मई में 11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान हुआ था, जिसकी कुल राशि 4,089 करोड़ रुपये थी।

ये भी पढ़ें -

क्या है रिकॉर्ड डेट

वेदांता ने तीसरे डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 सितंबर, 2024 तय की गई है। कंपनी के पास इस समय 17.4 लाख छोटे शेयरहोल्डर हैं। यानी जून तिमाही के अंत तक 2 लाख रुपये से कम की शेयर पूंजी वाले शेयरधारक 17.4 लाख हैं।

क्या होती है रिकॉर्ड डेट

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जब कोई कंपनी अपने सभी शेयरधारकों के नाम रिकॉर्ड करती है, जबकि एक्स-डिविडेंड डेट डिविडेंड पेमेंट के लिए एलिजिबल होने की लास्ट डेट होती है।

शेयर का क्या है हाल

मंगलवार को वेदांता का शेयर लगभग फ्लैट है। BSE पर करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रु या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 464.20 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.81 लाख करोड़ रु है।

FY24 में कितना दिया डिविडेंड

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, वेदांता ने शेयरधारकों के लिए 29.5 रुपये प्रति शेयर का कुल अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। यानी कुल 10,966 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर पर मिल रहे डिविडेंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article