बिजनेस

HAL Share: एचएएल को 'महारत्न' का दर्जा मिला, इस खास समूह में शामिल होने वाला 14वां पीएसयू बना

Hindustan Aeronautics Ltd एक डिफेंस कंपनी है। 2023-24 में कंपनी का सालाना टर्नओवर 28,162 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा इसका मुनाफा 2923-24 में 7,595 करोड़ रुपये रहा है। बताया गया कि महारत्न का दर्जा मिल जाने से कंपनी के पास अब ज्यादा आजादी होगी, क्षमता बढ़ेगी।

Image

Hindustan Aeronautics Ltd अब महारत्न कंपनी।

Photo : Times Now Digital

Hindustan Aeronautics Ltd: देश की डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics Ltd को महारत्न कंपनी का दर्जा मिल गया है। 2023-24 में कंपनी का सालाना टर्नओवर 28,162 करोड़ रुपये का था। HAL भारत की 14वीं महारत्न कंपनी बन गई है।

Hindustan Aeronautics Ltd: वित्त मंत्री ने दी मंजूरी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनी का दर्जा बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि Hindustan Aeronautics Ltd एक डिफेंस कंपनी है। 2023-24 में कंपनी का सालाना टर्नओवर 28,162 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा इसका मुनाफा 2923-24 में 7,595 करोड़ रुपये रहा है। बताया गया कि महारत्न का दर्जा मिल जाने से कंपनी के पास अब ज्यादा आजादी होगी, क्षमता बढ़ेगी।

NTPC, ONGC, SEAL जैसी इन कंपनियों भी बन चुकी हैं महारत्न

HAL से पहले जिन कंपनियों को महारत्न का दर्जा मिला है, उनके नाम NTPC, ONGC, SEAL, BHEL, IOC, HPCL, Coal India, GAIL, BPCL, Power grid, PFC, REC और Oil India हैं।

महारत्न का दर्जा कब और किसे मिलता है?

  • यदि कोई PSU खास मानदंडों को पूरा करता है तो वह "महारत्न" का दर्जा पाने के लिए पात्र है।
  • कंपनी के पास पहले से "नवरत्न" का दर्जा होना चाहिए।
  • भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होना चाहिए।
  • न्यूनतम शेयरधारिता मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए।
  • पिछले तीन सालों में औसत सालाना कारोबार 25,000 करोड़ रुपये से अधिक और औसत वार्षिक नेट वर्थ 15,000 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए
  • अच्छी वैश्विक उपस्थिति के अलावा पिछले तीन सालों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का औसत सालाना नेट प्रॉफिट हो।

HAL Share Price

HAL Share Price की बात करें तो पिछले ट्रेडिंग सेशन में इसमें 0.76 फीसदी की गिरावट देखी गई। ये शेयर गिरावट में 4446.85 रुपये पर बंद हुआ था।

HAL Share Price History: HAL शेयर प्राइस इतिहास

पिछले एक महीने में इसमें तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक में 24 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई है। पिछले एक साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 126.86 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक इसमें 57 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। HAL Share का पिछले 52 हफ्ते का हाई 5675 रुपये रहा है। पिछले 52 हफ्ते का लो 1767.95 रुपये रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article