बिजनेस

GSTR-1A Form: जीएसटीआर-1ए फॉर्म हो गया अधिसूचित, करदाताओं को मिलेगा सेल्स रिटर्न फॉर्म में संशोधन का ऑप्शन

GSTR-1A Form: वित्त मंत्रालय ने 10 जुलाई को जीएसटीआर-1ए फॉर्म अधिसूचित किया। कारोबारी सलाहकार कंपनी मूर सिंघी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर रजत मोहन ने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटीआर-1ए फॉर्म की वैकल्पिक सुविधा के साथ जीएसटी कम्प्लायंस फ्रेमवर्क में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।

Image

जीएसटीआर-1ए फॉर्म हो गया अधिसूचित

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जीएसटीआर-1ए फॉर्म हुआ अधिसूचित
  • बुधवार को किया गया नोटिफाई
  • मिलेगा सेल्स रिटर्न फॉर्म में संशोधन का विकल्प

GSTR-1A Form: वित्त मंत्रालय ने जीएसटीआर-1ए फॉर्म को अधिसूचित कर दिया है, जिससे करदाताओं को एक्सटर्नल सप्लाई या सेल्स रिटर्न फॉर्म में संशोधन का विकल्प मिलेगा। जीएसटी काउंसिल ने पिछले महीने करदाताओं को टैक्स पीरियड के लिए जीएसटीआर-1 फॉर्म में डिटेल संशोधित करने और/या अतिरिक्त डिटेल घोषित करने की सुविधा देने के लिए जीएसटीआर-1ए फॉर्म के जरिये एक नई वैकल्पिक सुविधा देने की सिफारिश की थी। हालांकि, ऐसे टैक्स पीरियड के लिए जीएसटीआर-3बी में रिटर्न दाखिल करने से पहले जीएसटीआर-1ए दाखिल करना होगा।

ये भी पढ़ें -

क्या होगा फायदा

वित्त मंत्रालय ने 10 जुलाई को जीएसटीआर-1ए फॉर्म अधिसूचित किया। कारोबारी सलाहकार कंपनी मूर सिंघी के एग्जेक्यूटिव डायरेक्टर रजत मोहन ने कहा कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटीआर-1ए फॉर्म की वैकल्पिक सुविधा के साथ जीएसटी कम्प्लायंस फ्रेमवर्क में महत्वपूर्ण वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि समय पर सुधार की सुविधा प्रदान करके, फॉर्म जीएसटीआर-1ए यह सुनिश्चित करता है कि सही टैक्स लायबिलिटी फॉर्म जीएसटीआर-3बी में ऑटोमैटिक भर जाए, जिससे गलतियां कम होंगी और एक सुव्यवस्थित अनुपालन प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।

कब तक फाइल किए जा सकते हैं जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी

केपीएमजी के अप्रत्यक्ष कर प्रमुख और साझेदार अभिषेक जैन ने कहा कि जीएसटीआर-1 में सुधार की अनुमति देने के लिए प्रावधान करना एक स्वागत योग्य कदम है। इससे व्यवसायों के लिए जीएसटीआर-1 और जीएसटीआर-3बी के बीच नियमित मिलान पर होने वाले अनचाहे विवादों (खासकर अनजाने में होने वाली गलतियों) को रोकने में मदद मिलेगी।

पांच करोड़ रुपये तक के वार्षिक कारोबार वाले करदाता तिमाही के अंत के 13वें दिन के भीतर जीएसटीआर-1 दाखिल कर सकते हैं, जबकि जीएसटीआर-3बी अगले महीने के 22वें और 24वें दिन के बीच दाखिल किया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article