बिजनेस

Vishal Mega Mart: जल्द आ सकता है विशाल मेगा मार्ट का IPO, गुपचुप तरीके से करेगी SEBI के पास आवेदन

Vishal Mega Mart IPO: विशाल मेगा मार्ट जल्द आईपीओ ला सकती है। कंपनी इसके लिए सेबी (SEBI) के पास गुपचुप तरीके से आवेदन करने की योजना बना रही है।

Image

जल्द आ सकता है विशाल मेगा मार्ट का IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द आ सकता है विशाल मेगा मार्ट का IPO
  • सेबी के पास करेगी आवेदन
  • चुपचाप आवेदन करने की योजना

Vishal Mega Mart IPO: प्रमुख फैशन हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट जल्द ही आईपीओ ला सकती है। कंपनी इसके लिए गुपचुप तरीके से जल्द ही मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकती है। बता दें कि विशाल मेगा मार्ट के प्रमोटर्स में केदार कैपिटल और पार्टनर्स ग्रुप शामिल हैं। अगर विशाल मेगा मार्ट गुपचुप तरीके से आईपीओ के लिए आवेदन करती है, तो ये टाटा प्ले, ओयो और स्विगी के बाद इस सिस्टम को चुनने वाली चौथी फर्म होगी।

ये भी पढ़ें -

कब कर सकती है आवेदन

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी सेबी के पास अगले 7-10 दिनों के भीतर आवेदन कर सकती है। इसका आईपीओ 6270 करोड़ रु से 8350 करोड़ रु तक का हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

नवंबर में सेबी ने शुरू की थी नई सर्विस

नवंबर 2022 में मेन बोर्ड के आईपीओ के लिए एक विकल्प के रूप में सेबी ने नई सुविधा शुरू की थी, जिसके तहत फर्म अपनी संवेदनशील सेंसिटिव डिटेल जैसे फाइनेंशियल मीट्रिक और जोखिमों को गुप्त रख सकती हैं। वहीं DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक दस्तावेज बन जाता है।

कौन मैनेज कर रहा आईपीओ

मई 2018 में केदार कैपिटल और पार्टनर्स ग्रुप ने टीपीजी से विशाल मेगा मार्ट को खरीदा था। इस चेन के लिस्टेड प्रतिस्पर्धियों में एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) और शॉपर्स स्टॉप शामिल हैं। कोटक महिंद्रा कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, जेफरीज, जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली वे निवेश बैंक हैं जो विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ पर काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article