बिजनेस

GPT Healthcare Listing: जीपीटी हेल्थकेयर IPO की 15 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, निवेशक हुए खुश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 29, 2024, 10:54 AM IST

GPT Healthcare IPO Listing:ILS आईएलएस हॉस्पिटल्स चेन चलाने वाली कंपनी जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ 22 फरवरी से 26 फरवरी के दौरान खुला था। इस पब्लिक इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 177 रुपये से 186 रुपये का रखा गया था।

Image

ILS GPT IPO

GPT Healthcare IPO Listing: जीपीटी हेल्थकेयर के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। इसके शेयरों की लिस्टिंग बढ़त के साथ हुई है। NSE पर जीपीटी हेल्थकेयर के स्टॉक्स 215 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं। जो कि इसके आईपीओ प्राइस से 15.6 फीसदी का प्रीमियम है। इसका आईपीओ में इश्यू प्राइस 186 रुपये प्रति शेयर पर था।

GPT Healthcare Listing Price: BSE पर कितने रुपये पर हुआ लिस्ट

जीपीटी हेल्थकेयर के शेयर आज बीएसई पर 16.21 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर बीएसई पर 216.15 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए हैं और ये इश्यू प्राइस से अच्छा लिस्टिंग लाभ दिलाने में सफल रहा।

कैसा था आईपीओ का रिस्पॉन्स

जीपीटी हेल्थकेयर (GPT Healthcare) के आईपीओ को शानदार रिस्पॉन्स मिला। बीएसई पर जारी आंकड़ों के मुताबिक आईपीओ को कुल 8.52 गुना सब्सक्राइब कराया गया था।

जीपीटी हेल्थकेयर IPO डिटेल्स

ILS आईएलएस हॉस्पिटल्स चेन चलाने वाली कंपनी जीपीटी हेल्थकेयर का आईपीओ 22 फरवरी से 26 फरवरी के दौरान खुला था। इस पब्लिक इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 177 रुपये से 186 रुपये का रखा गया था। कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये रखी गई थी। एंकर निवेशकों से आईपीओ के जरिए कंपनी ने 157.54 करोड़ रुपये की रकम आईपीओ खुलने से पहले ही जुटा ली थी। कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया था कि इसने 84,69,996 शेयरों का आवंटन 186 रुपये प्रति शेयर पर किया है।
आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article