बिजनेस

Ather Energy IPO Day 2: एथर एनर्जी को मिल रहा सुस्त रेस्पॉन्स, 20% हुआ सब्सक्राइब, GMP 40 रु से घटकर रह गया 3 रु

Ather Energy IPO GMP Today: एथर एनर्जी लिमिटेड का IPO 28 अप्रैल 2025 को निवेशकों के लिए खुला और 30 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा। बीएसई की जानकारी के अनुसार, कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर की कीमत ₹304 से ₹321 फिक्स की है।

Image

Ather Energy IPO का दूसरा दिन

KEY HIGHLIGHTS
  • Ather Energy IPO का दूसरा दिन
  • जीएमपी घटकर रह गया 3 रु
  • कुछ दिन पहले 40 रु था जीएमपी

Ather Energy IPO GMP Today: एथर एनर्जी लिमिटेड का IPO 28 अप्रैल 2025 को निवेशकों के लिए खुला और 30 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा। बीएसई की जानकारी के अनुसार, कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर की कीमत ₹304 से ₹321 फिक्स की है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (ई2डब्ल्यू) कंपनी अपने पब्लिक ऑफर के जरिए ₹2,981.06 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें नए शेयर और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल हैं। पहले दिन के सब्सक्रिप्शन में आईपीओ को नॉर्मल रेस्पॉन्स मिला, जिसमें इसे 16% सब्सक्राइब किया गया।

ये भी पढ़ें -

कितना हो चुका है सब्सक्राइब

दूसरे दिन सुबह 10:27 बजे तक, बुक बिल्ड इश्यू 0.20 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल हिस्सा 0.80 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) हिस्सा 0.17 गुना, और एम्प्लॉई क्वोटा 2.18 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Ather Energy IPO GMP

रिपोर्ट्स के अनुसार इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) आज ₹3 प्रति शेयर पर बरकरार है। आईपीओ खुलने से पहले जीएमपी ₹40 तक गया था, जो पिछले एक हफ्ते में घटकर ₹3 पर आ गया। आईपीओ वॉच के अनुसार 22 अप्रैल को इसका जीएमपी 40 रु था।

आईपीओ के फंड से बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

इस आईपीओ में प्रमोटर तरुण संजय मेहता, स्वप्निल बबनलाल जैन और अन्य कॉर्पोरेट शेयरधारक ओएफएस के तहत अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे। एथर एनर्जी के मुताबिक, आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र में एक नया इलेक्ट्रिक दोपहिया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने और अपने मौजूदा कर्ज को कम करने में करने के लिए किया जाएगा।

Ather Energy Valuation

अगर इश्यू प्राइस प्राइस बैंड के ऊपरी छोर पर तय होता है, तो कंपनी का मूल्यांकन करीब 11,956 करोड़ रुपए है। कंपनी ने आईपीओ से प्राप्त राशि में से 750 करोड़ रुपए अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए आवंटित करने की योजना बनाई है। हालांकि, एथर ने माना कि इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि इस निवेश से सफल परिणाम प्राप्त होंगे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article