नई दिल्ली। अगर आप भी गूगल प्ले स्टोर नई ऐप्स डाउनलोड करने वाले हैं तो ये खबर पढ़ लें। टेक प्रमुख गूगल (Google) ने अपने प्ले स्टोर (Play Store) से 16 ऐप्स को हटा दिया है। इन ऐप्स की वजह से एंड्रॉइड डिवाइस पर तेज बैटरी ड्रेन और ज्यादा डेटा कंज्यूम हो रहा था। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सिक्योरिटी फर्म द्वारा पहचाने गए एप्लिकेशंस ने वास्तविक यूजर के रूप में विज्ञापनों पर क्लिक करने के लिए बैकग्राउंड में वेब पेज खोलकर कथित तौर पर विज्ञापन धोखाधड़ी की थी। प्ले स्टोर से हटाए गए ऐप्स के कुल 20 मिलियन इंस्टॉलेशन थे।
Ars Technica की रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 16 ऐप्स हटा दिए हैं। इन ऐप्स का पता McAfee ने लगाया है। हटाए गए ऐप 'utility' ऐप की कैटेगरी में आते हैं। McAfee के अनुसार ये ऐप आम तौर पर बेसिक काम करती हैं, जैसे कि यूजर्स को क्यूआर कोड को स्कैन करने और लिंक की गई वेबसाइट पर जाने की अनुमति देना, डिवाइस की टॉर्च ऑन करना, करेंसी कन्वर्टर या कैलकुलेटर, आदि। Google Play Store से हटाई गई 16 यूटिलिटी ऐप्स की लिस्ट में शामिल हैं -
- High-Speed Camera
- Smart Task Manager
- Flashlight+
- com.smh.memocalendar memocalendar
- 8K-Dictionary
- BusanBus
- Flashlight+
- Quick Note
- Currency Converter
- Joycode
- EzDica
- Instagram Profile Downloader
- Ez Notes
- com.candlencom.flashlite
- com.doubleline.calcul
- com.dev.imagevault Flashlight+
जब इन ऐप्स को लॉन्च किया गया, तो McAfee ने पाया था कि वे स्वचालित रूप से कोड डाउनलोड करेंगे, यूजर्स को सूचित किए बिना वेब साइटों तक पहुंचने के लिए सूचनाएं प्राप्त करेंगे, और लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक करेंगे।
