बिजनेस

Google Gurugram Office: गुरुग्राम में विस्तार करने जा रही Google, पट्टे पर ली 5.5 लाख वर्ग फुट जगह, ये है प्लान

Google Gurugram Office: अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज Google अब गुरुग्राम में अपना विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने गुरुग्राम में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में मैनेज्ड वर्कस्पेस प्रोवाइडर टेबल स्पेस से 550,000 वर्ग फुट स्पेस पट्टे (लीज) पर लिया है। यह देश में सबसे बड़े मैनेज्ड वर्कप्लेस डील में से एक है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अभी पट्टे की अवधि और लेन-देन की फाइनेंशियल डिटेल का खुलासा नहीं हुआ है।

Image

गुरुग्राम में विस्तार करेगी गूगल

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम में विस्तार करेगी गूगल
  • पट्टे पर ली जमीन
  • 5.5 लाख वर्ग फुट जगह ली

Google Gurugram Office: अमेरिकी टेक्नोलॉजी दिग्गज Google अब गुरुग्राम में अपना विस्तार करने जा रही है। कंपनी ने गुरुग्राम में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में मैनेज्ड वर्कस्पेस प्रोवाइडर टेबल स्पेस से 550,000 वर्ग फुट स्पेस पट्टे (लीज) पर लिया है। यह देश में सबसे बड़े मैनेज्ड वर्कप्लेस डील में से एक है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार अभी पट्टे की अवधि और लेन-देन की फाइनेंशियल डिटेल का खुलासा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें -

भारत में कहां-कहां हैं ऑफिस

गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है और वैश्विक स्तर पर सबसे आगे है। इसका इस्तेमाल दुनिया भर के ज़्यादातर लोग करते हैं। भारत में फिलहाल गूगल के चार ऑफिस हैं, जो कि मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और गुरुग्राम में हैं। भारत में ये ऑफिस गूगल की मार्केटिंग, पेड एड सर्विसेज और प्रोडक्ट अपग्रेड्स को मैनेज करते हैं।

कौन सा है सबसे बड़ा ऑफिस

हैदराबाद कैम्पस, जो भारत में सबसे बड़ा Google ऑफिस है, एक फर्स्ट क्लास वर्कप्लेस है जिसमें ऐसी सुविधाएँ और लग्जरी है जो अनसुनी हैं। तेलंगाना में Google ऑफिस भारत में सबसे अच्छे कंपनी ऑफिसों में से एक है और यह शानदार, अनोखा और डेवलपमेंट और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया स्थान है।

कितने कर्मचारी करते हैं काम

एम्बिशन बॉक्स के अनुसार भारत में गूगल के 46000 से अधिक कर्मचारी हैं। बता दें कि गूगल इंडिया की शुरुआत 2004 में पांच कर्मचारियों के साथ हुई थी और तब से यह अमेरिका के बाहर सबसे बड़े गूगल एम्प्लॉई बेस में से एक बन गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article