बिजनेस

गुड न्यूज, NSC, पोस्ट ऑफिस जमा, सीनियर सिटिजन, लघु बचत जमा योजनाओं पर बढ़ीं ब्याज दरें, PPF, सुकन्या में कोई बदलाव नहीं

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 30, 2022, 07:12 PM IST

Interest Rate on Savings Schemes : मोदी सरकार ने शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट योजना, एनएससी और सीनियर सिटिजन बचत योजना समेत लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होगी।

Image

बचत योजनाओं पर बढ़ी ब्याज दरें

Photo : iStock

Interest Rate on Savings Schemes: मोदी सरकार ने शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट योजना, एनएससी और सीनियर सिटिजन बचत योजना सहित लघु बचत जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होगी। हालांकि पीपीएफ ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया। सरकार की यह वृद्धि हाल में ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी के अनुरूप है। हालांकि, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और बालिका बचत योजना 'सुकन्या समृद्धि' की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) पर 1 जनवरी से 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। अभी यह 6.8 फीसदी है। इसी तरह, सीनियर सिटिजन बचत योजना में मौजूदा 7.6 प्रतिशत के मुकाबले 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। एक से 5 साल की अवधि की ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट योजना पर ब्याज दरें 1.1 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। मासिक आय योजना में भी 6.7 प्रतिशत की जगह अब 7.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

Interest Rate on Savings Schemes

बचत योजनाओं पर बढ़ीं ब्याज दरें

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक सर्कुलर में जानकारी दी कि जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के लिए इन छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 110 बीपीएस तक की बढ़ोतरी की गई है। 1 जनवरी 2023 से नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) धारकों को 7 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगी जो अभी 6.8 प्रतिशत है। सीनियर सिटिजन बचत योजना में मौजूदा 7.6 प्रतिशत के मुकाबले 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 1 से 5 वर्ष की अवधि की डाकघर सावधि जमा योजनाओं पर ब्याज दरों में 110 बीपीएस या 1.1 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी की गई है।

केंद्र सरकार हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों की समीक्षा करती है। सरकार 12 प्रकार की लघु बचत योजनाओं का संचालन करती है, जिनमें डाकघर बचत योजनाएं, पीपीएफ, सुकन्या, वरिष्ठ नागरिक योजनाएं, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र आदि शामिल हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article