बिजनेस

Canara Bank: केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब खाते में नहीं रखना होगा मिनिमम बैलेंस

Canara Bank: केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए रविवार से न्यूनतम बैलेंस न रखने पर जुर्माने के नियम को हटा दिया है। बैंक के इस कदम के बाद सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज या जुर्माना नहीं लगेगा। यह नया नियम सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट्स पर लागू होगा। केनरा बैंक सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस की सीमा को हटाने वाला पहला बड़ा सरकारी बैंक है।

Image

केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Canara बैंक के कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर
  • मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होगी
  • 1 जून से लागू हुआ नया नियम

Canara Bank: केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए रविवार से न्यूनतम बैलेंस न रखने पर जुर्माने के नियम को हटा दिया है। बैंक के इस कदम के बाद सेविंग्स अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर किसी भी प्रकार का कोई चार्ज या जुर्माना नहीं लगेगा। यह नया नियम सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट्स पर लागू होगा। केनरा बैंक सभी प्रकार के सेविंग्स अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस की सीमा को हटाने वाला पहला बड़ा सरकारी बैंक है।

ये भी पढ़ें -

1 जून से मिलेगी छूट

इस नियम के बाद केनरा बैंक के ग्राहक बिना किसी जुर्माने के सेविंग अकाउंट में शून्य बैलेंस रख सकते हैं। माना जा रहा है कि इस कदम से बैंक के करोड़ों सेविंग अकाउंट होल्डर्स को फायदा होगा और अकाउंट में उपलब्ध पूरी राशि का आसानी से किसी भी लेनदेन के लिए उपयोग कर सकते हैं।

केनरा बैंक ने अपनी पोस्ट में कहा, "एक जून, 2025 से केनरा बैंक न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगा। यह नियम सभी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स के लिए है।"

पहले कितनी रकम रखनी होती थी

इससे पहले केनरा बैंक में सेविंग्स अकाउंट में ग्राहकों को शहरों में 2,000 रुपए, अर्ध-शहरी इलाकों में 1,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 500 रुपए का न्यूनतम बैलेंस रखना होता है। अगर ग्राहक न्यूनतम बैलेंस रखने में असमर्थ होते थे तो उन पर जुर्माना लगाया जाता था।

केनरा बैंक के इस कदम से छात्रों, महिलाओं, निम्न आय वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों के साथ सभी वर्गों को फायदा होगा।

देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल

केनरा बैंक का नाम देश के बड़े सरकारी बैंकों में आता है। वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में बैंक की आय 31,496 करोड़ रुपए थी। इस दौरान बैंक को 5,111 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

पूरे वित्त वर्ष 25 में बैंक की कुल आय 1.21 लाख करोड़ रुपए थी। इस दौरान बैंक को 17,692 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article